फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   judge's car overturns in ambala, four passengers save

गाय से टकराई जज की गाड़ी, हाईवे पर पलटी

Sat, 19 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 19 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
judge's car overturns in ambala, four passengers save

अंबाला कैंट में तीन दिनों में छुट्टा पशुओं की वजह से दूसरा बड़ा हादसा सामने आ गया है। इस बार हादसा अंबाला कैंट कालीपलटन पुल के पास नेशनल हाईवे नंबर एक पर हुआ। देर शाम यहां एक गाय के टकराने से एक जज की गाड़ी हाइवे पर ही पलट गई। इस गाड़ी में जज का बड़ा भाई समेत अन्य परिजन मौजूद थे। इतना ही नहीं जज की गाड़ी वहीं खड़ी डिजाइजर से टकराई और हाईवे पर पलट गई। हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जबकि गाय की भी मौत हो गई। लेकिन इस हादसे में चार लोगों की जिंदगियां बाल-बाल बच गई। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद जज भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पलटी हुई गाड़ी को हाइवे के साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

विज्ञापन

इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय काली पलटन पुल के पास घूम रही थी। तभी एक बुलैट सवार तेज बाइक सवार वहां से गुजर रहा था। उसके आगे अचानक ये गाय आ गई। बुलट सवार गाय को देखकर एकदम से हड़बड़ा गया और जैसे-तैसे गाय से बचता हुआ गुजर गया। लेकिन पीछे से आ रही एक जज की गाड़ी इस गाय से जा टकराई। गाय से टकराकर जज की गाड़ी भी बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर वहीं साइड में खड़ी एक अन्य कार से टकराकर हाइवे पर ही पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों गाडिय़ां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि जज की गाड़ी में मौजूद उसके भाई व एक अन्य और साइड में खड़ी कार में सवार लोग बच गए। साइड में खड़ी कार में सवार लोग किसी काम से कार से बाहर निकले हुए थे। उधर, गाय भी दम तोड़ चुकी थी। इसी घटना की वजह से हाइवे का यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर तुरंत इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और उसने हाइवे पर पलटी कार को साइड करवाकर हाइवे का यातायात सुचारू करवाया। मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए और अपने परिजनों का कुशलक्षेम लिया। पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जज की गाड़ी में सवार सभी परिजन सुरक्षित है। यातायात को सुचारू करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed