{"_id":"57f940ce4f1c1b6c532706c2","slug":"idinty-card-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से जवान के गले से आईडी कार्ड चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन से जवान के गले से आईडी कार्ड चोरी
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय सेना के जवान के गले से किसी ने आईडी कार्ड चुरा लिया है। इसके बाद जवान ने जीआरपी थाने में शिकायत दी। नायक श्रीबस मंडल ने बताया कि दो दिन पहले वह वह उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन द्वारा नई दिल्ली से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। जैसे ही उनकी ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह यात्रियों के साथ ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान किसी ने उनके गले में लटक रहा आईडी कार्ड चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने शनिवार को जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन