फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Lakhs of rupees defrauded in the name of farming Kadaknath chicken

Haryana: कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग के नाम पर लाखों ठगे, केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
सार

कंपनी के डायरेक्टर दिलबाग सिंह, प्रियंका और संजीव पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में सुमन और 23 पीड़ितों का जिक्र है। पीड़ित अन्य राज्यों से भी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Lakhs of rupees defrauded in the name of farming Kadaknath chicken
कड़कनाथ मुर्गाें की फार्मिंग के नाम पर लाखों ठगे - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में कड़कनाथ मुर्गों की कांट्रेक्टर फार्मिंग के नाम पर अंबाला सहित आसपास के राज्यों के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छावनी के टमनौली गांव निवासी सुमन की शिकायत पर करीब डेढ़ माह पहले डीएसपी अंबाला ने जांच की थी। इस शिकायत में दूसरे राज्यों के करीब दो दर्जन लोगों का जिक्र है।

विज्ञापन


पंजोखरा पुलिस ने इस मामले में अब छावनी के डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी स्थित हैप्पी बर्ड्स कांट्रेक्ट फार्म के डायरेक्टर दिलबाग सिंह, प्रियंका और मैनेजर संजीव कुमार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये दो गुना मुनाफे का लालच देकर झांसे में लिया।
विज्ञापन


दरअसल, कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे के काले रंग के मांस की मध्य भारत खासकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुत मांग रहती है। इसे इसके पोषण और चिकित्सकीय मूल्यों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप- आरोपियों ने बंद किए फोन और ऑफिस
शिकायतकर्ता सुमन ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया से झांसे में लिया था कि पैसा लगाओ आपके पैसे से अंडा देने वाली मुर्गियां खरीदी जाएंगी। बाजार में सेल करके उससे काफी मुनाफा होगा। इसमें कोई धोखाधड़ी नहीं होगी, यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है। इसके बाद अपनी बड़ी राशि लगाई थी। यह एक कांट्रेक्टर फार्मिंग बताई गई थी कि हर माह घर बैठे मुनाफा होगा। उनकी राशि से खरीदे कड़कनाथ मुर्गों को वह अपने पोल्ट्री फार्म में पालेंगे। पहले तो सही चल रहा था। नवंबर 2023 से पैसे भेजना बंद कर दिया।

उसके बाद जनवरी 2024 व 24 जून 2024 को पे आउट का बहाना बनाया लेकिन अब लगभग 25 जून से आरोपी दिलबाग सिंह व प्रियंका, संजीव ने अपनी सभी आईडीज बंद कर दी। जब कार्यालय गए तो सभी वहां से चले गए थे व फोन नंबर भी बंद कर दिए गए थे। आरोपियों के डिफेंस कॉलोनी, सिटी व अन्य सभी जगह पोल्ट्री फार्म भी बंद है। पीड़िता का आरोप है कि करीब 10 हजार आईडीज बनाकर करोड़ों की ठगी की।

एफआईआर में इन पीड़ितों का जिक्र
शिकायतकर्ता हरमन दीप सिंह से 3.8 लाख व चिंरजी लाल व नंद लाल धुरकड़ा से पांच लाख 50 हजार व उमा शंकर यादव से 12 लाख और ममता डोगरा से 5 लाख 50 हजार व भोलेनाथ सक्सेना से तीन लाख 50 हजार और गुरमीत सिंह से दो लाख 40 हजार और हर्ष कक्कड़ से पांच लाख 50 हजार और सर्वजीत सिंह से दो लाख 70 हजार और ममता सिंह से एक लाख 10 हजार और विजय कुमार, सुषमा देवी से दो लाख 20 हजार व जितेंद्र बहादुर सिंह व उसकी पत्नी से पांच लाख व रमन कुमार से एक लाख 10 हजार रुपये। इसके अलावा योगेश कुमार से 20 लाख और रॉकी सिंह से 15 लाख व बोनी श्रीवास्तव से 11 लाख व अखिल श्रीवास्तव से चार लाख रुपये व शकीला, बेगम, नगमा, बेगम, अब्दुल, अनवर अंसारी से 23 लाख व सुधा मक्कड़ से 12 लाख और नमीष कुमार 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।


इस मामले की जांच पहले डीएसपी ने की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के अलावा अन्य पीड़ितों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। -सब इंस्पेक्टर लाल चंद, जांच अधिकारी पंजोखरा थाना अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed