फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 25 lakhs from cloth merchant on the name of getting loan of crores in Ambala

Ambala: करोड़ों का लोन करवाने के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 25 लाख की धोखाधड़ी, चार पर केस दर्ज

Fri, 16 Dec 2022 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 07:20 PM IST
सार

आरोपी ने बैंक अधिकारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शहर निवासी मुकेश कुमार ने एसपी को शिकायत दी।

विज्ञापन
Fraud of 25 lakhs from cloth merchant on the name of getting loan of crores in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के अंबाला शहर के कपड़ा व्यापारी को बैलेंसशीट के आधार पर पांच करोड़ 72 लाख रुपये का लोन करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एसपी अंबाला को सूरत व मुंबई के चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाख की जांच के बाद थाना शहर पुलिस ने आरोपी संजीव तनेजा, नवरतन शर्मा, अमोल नेरकर व नवरतन की माता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में शहर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह शहर की कपड़ा मार्केट में सनी फैशन के नाम से कपड़े का व्यापार करता था। उसका व्यापार सूरत में देशराज एंड संस के नाम की एक फर्म से पिछले कई वर्षों से होता था। इसका प्रोपराइटर सूरत निवासी संजीव तनेजा है।
विज्ञापन


संजीव तनेजा ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसका दोस्त नवरतन शर्मा मुंबई में रहता है। वह विदेशी बैंक का बड़ा अधिकारी है और लोन बिना प्रोपर्टी के बैलेंस शीट के आधार पर करवाता है। इसके लिए वह लोन की राशि का तीन प्रतिशत पैसा एडवांस में लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश के अनुसार वह संजीव तनेजा की बातों में आ गया। संजीव तनेजा ने उसे पांच लाख देने की बात कही। उसने नवरतन शर्मा के बैंक खाते में 29 जुलाई 2021 को एक लाख 50 हजार, नौ अगस्त 2021 को 43 हजार व रामदेव कॉटन के बैंक खाते में 29 जुलाई को ही एक लाख 50 हजार रुपये डलवाये थे।

इसके बाद नवरतन शर्मा और उसके साथी यस बैंक मुंबई के बड़े अधिकारी अमोल नेरकर को अंबाला में भेज दिया। दोनों ने उसकी बैलेंस शीट के आधार पर पांच करोड़ 72 लाख रुपये का लोन करवाने की बात कही। उन्हें लोन की राशि का 1.5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर 10 लाख 12 हजार 440 रुपये नवरतन शर्मा के बैंक खाते में एनईएफटी करवाई थी। 

आरोपित लगातार लेते रहे रुपये 
इसके बाद नवरतन शर्मा व अमोल नेरकर जीरकपुर के होटल होलिडे इन में रहने लगे। वे बैंक के खर्चे के नाम पर उससे कभी 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये लेते रहे। काफी समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने लोन नहीं करवाया। इसके चलते उसकी दुकान भी बंद हो गई थी। जब आरोपी को पता चला कि अब उसके पास और रुपये नहीं हैं तो नवरतन शर्मा ने कहा कि वह चेन्नई जाकर उसका बैंक लोन करवा कर आता है।  


लोन के बारे में पूछा तो टालमटोल किया 
मुकेश ने बताया कि जब भी लोन के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी दौरान नवरतन शर्मा पीड़ित उसे अपने परिवार का सदस्य बना कर अपने भांजे की शादी में देशनोक (राजस्थान) में लेकर गया। वहां नवरतन शर्मा ने उसकी मुलाकात अपनी मां, बहन और जीजा से करवाई। जहां उसने नवरतन शर्मा की मां का नंबर लिया था। इसके बाद जब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो वह उसे धमकाने लगा और कहने लगा कि फोन मत करें और उसके पास कोई रुपये नहीं हैं। अगर उसने दोबारा फोन किया तो वह उसका नाम लिख कर सुसाइड कर लेगा। इस तरह आरोपियों ने उसके 25 लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed