फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Auto driver broke the barrier of the railway gate and ran away

Pilibhit News: रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर भागा ऑटो चालक

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Auto driver broke the barrier of the railway gate and ran away
बरखेड़ा दौलतपुर पर रेलबे फाटक पर टूटा फाटक स्रोत वीडियोग्रेव
बरखेड़ा। दौलतपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी में फाटक पार करने के चक्कर में एक ऑटो चालक बैरियर तोड़कर भाग गया। आरपीएफ की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग एक बजे रेलवे फाटक आधा बंद होने की स्थिति में था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक पार करने की कोशिश की। जब ऑटो दूसरी तरफ पहुंचा, तब तक फाटक पूरी तरह बंद हो चुका था। वहां से निकलने की जल्दबाजी में चालक ने ऑटो को भिड़ा दिया, जिससे फाटक का बैरियर टूट गया।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी चेतराम मीणा ने बताया कि भोपतपुर क्राॅसिंग के गेटमैन की तहरीर पर रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस और आरपीएफ की टीम वाहन के नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed