फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested two accused of burning a man by pouring diePolice arrested two accused of burning a man by pouring diesel on him.sel on him.

Pilibhit News: डीजल डालकर जलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused of burning a man by pouring diePolice arrested two accused of burning a man by pouring diesel on him.sel on him.
बिलसंडा। गांव भीकमपुर में लेनदेन के विवाद में दुकानदार पर डीजल छिड़ककर जलाकर झुलसाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के धर्मेंद्र कुमार ने गत दिवस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि गांव के राजेश कुमार और उनके पुत्रों अनिकेत व निशांत ने शुक्रवार देर शाम उसके पिता रामदास को उस समय रास्ते में घेर लिया। पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए राजेश के एक पुत्र ने उनपर डीजल छिड़क दिया और आग लगा दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई, लेकिन इस बीच उसके पिता काफी झुलस गए। उन्हें सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राजेश उसके पिता को कुछ दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम में इंटरलाकिंग प्लांट पर ठेकेदारी करने के लिए ले गए थे। उसी समय से 62 हजार रुपये राजेश पर बकाया चल रहे। कई बार पिता ने रुपये मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। रविवार को आरोपी राजेश और उसका बेटे अनिकेत को पुलिस ने गौहनिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश दिया गया। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि तीसरे आरोपी निशांत की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed