{"_id":"6aa6e988f387d4c72d0cac5a","slug":"almora-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghaziabad-almora-news-c-232-1-shld1002-148629-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गाजियाबाद में अल्मोड़ा की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गाजियाबाद में अल्मोड़ा की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के गैलाकोट निवासी एक महिला की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर नशे में मारपीट करने और हत्या करने की आशंका जताते हुए गाजियाबाद पुलिस को तहरीर दी है।
गैलाकोट निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी वर्ष 2012 में डोल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद कविता अपने परिवार के साथ डोल में ही रहती थी लेकिन करीब तीन-चार साल पहले वह अपने पति के साथ गाजियाबाद में जाकर रहने लगी। बीते बुधवार को गाजियाबाद में ही कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे मायके में कोहराम मच गया। मृतका के भाई वीरेंद्र सिंह ने अपनी बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वीरेंद्र का आरोप है कि पंकज सिंह नशे में आए दिन कविता के साथ मारपीट करता था। पति के इस हिंसक व्यवहार और रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर कविता कई बार अपने मायके लौट आई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह घरेलू विवाद लमगड़ा थाने भी पहुंचा था लेकिन तब दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया था।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कविता की इस असमय और संदिग्ध मौत के बाद उसके दो बच्चों सुमित (12) और भावना (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद के संबंधित थाने में लिखित तहरीर दे दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गाजियाबाद पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।