फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five agents cheated youth of Ambala in name of sending him to Europe via Serbia

विदेश भेजने के नाम पर ठगी: सर्विया पहुंचाने के बाद युवक से रुपये छीने, परिवार नहीं कर पा रहा है संपर्क

Sat, 25 Feb 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 11:58 AM IST
सार

अंबाला में युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को सर्विया के रास्ते यूरोप भेजने का लालच दिया और पांच एजेंटों ने लाखों रुपये ठगी लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Five agents cheated youth of Ambala in name of sending him to Europe via Serbia
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

विस्तार

अंबाला के गांव डडियाना निवासी लवजोत को सर्विया के रास्ते यूरोप भेजने के नाम पर पांच एजेंटों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। इसके बाद सर्विया ले जाकर उसके रुपये छीन लिए और अभी तक लवजोत का कुछ पता नहीं है। इस मामले को लेकर पीड़िता मनजीत कौन ने गांव खन्नामाजरा निवासी गुरप्रीत सिंह, करनाल के गांव कछवा निवासी मुलतानी, बलजीत सिंह, मंगा सिंह, जसपाल नाम के एजेंटों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गुरप्रीत के कहने पर 15 लाख रुपये बलजीत सिंह को दिए
पीड़िता को शक है कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता गांव डडियाना निवासी मनजीत कौर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह, मुलतानी, बलजीत सिंह, मंगा सिंह, जसपाल ने उनके बेटे लवजोत सिंह को सर्विया के रास्ते यूरोप भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। सबसे पहले एजेंसी गुरप्रीत के कहने पर 15 लाख रुपये बलजीत सिंह को दिए। इसके बाद सभी एजेंटों ने मुझे पूरा आश्वासान दिया कि आपका लड़का लवजोत सिंह सही सलामत यूरोप में पहुंच जायेगा।
विज्ञापन


25 जुलाई 2022 तक पीड़िता की बेटे लवजोत सिंह के साथ बातचीत होती रही। जिसमें उसने बताया कि मेरे साथ दो लड़के जा रहे हैं। इसके बाद उसने बताया कि एजेंट जसपाल, मंगा सिंह व मुलतानी के आदमियो ने उनके पास मौजूद रुपये सर्विया में छीन लिए और उनके पास रुपये नहीं बचे हैं। इसके बाद बेटे से बातचीत बंद हो गई। इस बात की जानकारी जब गुरप्रीत व अन्य एजेंटों को दी तो वह उन्हें ही धमकाने लगे। बाद में फोन भी उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के पति दलजीत सिंह और दूसरे बेटे गुरदीप सिंह ने लवजोत को काफी तलाशा मगर वह नहीं मिला। इस कार्य में भी 20 से 25 लाख रुपये खर्च हो गए। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई कि उन्हें शक है कि आरोपियों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर बेटे को कुछ होता है तो इन एजेंटों की ही जिम्मेदारी होगी। इस पर अंबाला सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed