{"_id":"38a147c07e824be0c2deb80fc27f3bde","slug":"father-son-death-after-truck-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहा-शहजादपुर रोड पर मंगलवार एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार बाप की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल में जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रक भी अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसके बाद रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाप की पहचान मलिकपुर निवासी 42 वर्षीय मेवाराम व बेटे की 21 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। उनका कहना है कि बाइक सवार बाप व बेटा मंगलवार को साहा की ओर आ रहे थे। तभी अचानक एक निजी रेस्तरां के पास साहा से शहजादपुर जा रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। साहा पुलिस के एएसआई सुखविंद्र ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, इस घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। युवक की मार्च में शादी होने वाली थी और घर में इसी को लेकर तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका था। लेकिन अचानक इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। ग्रामीण देरशाम तक पीड़ितों के घर में जाकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बांधने में जुटे रहे।