{"_id":"6ad90f294ef177254e0a46f4","slug":"two-people-including-a-youth-lost-their-lives-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129855-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-किशोरीलाल कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
कुलपहाड़/बेलाताल। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर गहरी खाई में पलटने से ग्रामीण की मौत हो गई जबकि कार सवार मां-बेटा समेत चार लोग घायल हुए हैं। वहीं बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान चली गई। पुलिस हादसों की जांच कर रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव निवासी किशोरीलाल कुशवाहा (60) कुआं पूजन कार्यक्रम से लौट रहा था। भरवारा के पास उसे गांव के ही देवकरन की अर्टिगा कार खड़ी मिली। वह गांव तक चलने की बात कहते हुए उसमें बैठ गया। रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में चली गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने किशोरीलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि कार सवार देवकरन का बेटा वीरेंद्र, काजल, विनीता और उसका बेटा हर्ष घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय कार करीब 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। दूसरी कार को ओवरटेकिंग करते समय हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
दूसरी घटना अजनर-बेलाताल मार्ग पर हुई। खिरियाकलां निवासी महिपाल राजपूत (44) मंगलवार की दोपहर बाइक से हबीब (39) के साथ बड़खेरा तालाब देवी प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहा था। अजनर नहर के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिपाल की मौत हो गई जबकि हबीब घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी बाइक में सवार करहराकलां के गयादीन (50) को भी चोटें आईं। घटना से मृतक की पत्नी ऊषा, बेटा अंकित व चार बेटियां रो-रोकर बेहाल है।