फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug trade increased in Haryana, accused arrested in Ambala and Jind

हरियाणा में नशे का कारोबार बढ़ा: तस्करों पर पुलिस की धरपकड़ जारी, अंबाला व जींद में आरोपी काबू

Wed, 03 May 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 May 2023 01:23 PM IST
सार

हरियाणा में नशे का कोराबार बढ़ता जा रहा है। आए नशे के आरोपी पकड़ने के मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में अंबाला और जींद में पुलिस नशा तस्करों को काबू किया है।

विज्ञापन
Drug trade increased in Haryana, accused arrested in Ambala and Jind
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला नेशनल हाईवे गांव सुहाना टी प्वाइंट मुलाना पर नाकाबंदी के दौरान एंटी नारकोटिक सैल ने एक्टिवा सवार व्यक्ति से प्रोक्सी स्पास के 1000 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना मुलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एंटी नारकोटिक सैल का दल महर्षि मारकंडेय पुल पर मौजूद था। इसी दौरान दल को सूचना मिली कि मनप्रीत उर्फ लक्की निवासी गांव साहा जोकि यमुनानगर स्थित अपनी सुसराल में बच्चों सहित रह रहा है और वह एक्टिवा पर घूम फिरकर नशे के कैप्सूल व नशे की गोलियां बेचने का काम करता है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की नाकाबंदी
सूचना थी कि वह कैप्सूलों की डिलीवरी करने दोसडका चौक बराडा की तरफ से साहा की तरफ आयेगा। इस सूचना के बाद पुलिस दल ने नेशनल हाइवे गांव सुहाना टी प्वाइंट मुलाना पर पहुंचा और नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस को दोसड़का चौक बराडा की और से एक्टिवा सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख एक्टिवा समेत भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस दल ने काबू कर पूछताछ शुरू की तो पूछताछ में एक्टिवा सवार की पहचान साहा निवासी मनप्रीत उर्फ लक्की हाल नजदीक गुरुद्वारा रामपुरा कालोनी यमुनानगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत की एक्टिवा की तलाशी ली तो एक्टिवा की डिग्गी के अंदर पॉलिथीन में रखे नशे के कैप्सूल के 125 पत्ते मिले। इन पत्तों पर प्रोक्सी स्पास लिखा हुआ था। जोकि कुल 1000 नशे के कैप्सूल थे। यह देख एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी को नशे के कैप्सूल को कब्जे में लेकर थाने ले आये और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के बाहर प्रतिबंधित नशीली दवा बेचता एक व्यक्ति काबू

जींद सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव अंबरसर में छापेमारी कर एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव अंबरसर निवासी संदीप नशीली दवाओं का कारोबार करता है। वह अपने मकान के बाहर नशीली गोलियों के साथ खड़ा हुआ है और ग्राहकों को गोलियां भी दे रहा है।

प्रतिबंधित दवा अल्प्राजोलम
सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए संदीप को उसके मकान के बाहर से काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने जब उसके पास मौजूद पॉलिथीन लिफाफे की जांच की तो उसमें प्रतिबंधित दवा अल्प्राजोलम के 479 पत्ते बरामद हुए। जिनमें 4790 गोलिया पाई गई। पुलिसकर्मियों ने जब संदीप से प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें दिखाने में नाकाम रहा।

जांच अधिकारी के अनुसार
गढ़ी थाना पुलिस ने सीआईए स्टाफ कर्मियों की शिकायत पर संदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी हरिकिशन ने बताया कि आरोपी कहां से नशीली दवाइयां लेकर आ रहा था। उसके नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed