फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   broke cbi bank atm in ambala, atm loot planning fail

सीबीआई का एटीएम तोड़ा, लूट का प्रयास विफल

Fri, 08 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
broke cbi bank atm in ambala, atm loot planning fail
एटीएम लूट - फोटो : file photo
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के एसडी कालेज ब्रांच के एटीएम को आधी रात लुटेरों ने न केवल बुरी तरह तोड़ दिया, बल्कि उसे लूटने का भी प्रयास किया। लेकिन जब लुटेरे एटीएम को नहीं तोड़ पाएं, तो उन्होंने एटीएम को बड़े रस्सी से बांधा और दूसरे हिस्से को अपनी कार से बांधकर टोचन कर एटीएम को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान एटीएम वहीं दरवाजे में फंस गया और लुटेरे उसे अपने साथ ले जाने में नाकामयाब हो गए।  करीबन दस मिनट लुटेरों ने एटीएम तोडने में लगाए और अगले दस मिनट उन्होंने एटीएम को रूम से रस्से के जरिये कार से खींचकर बाहर निकालने में लगाए।
विज्ञापन


लेकिन लुटेरे अपने मंसूबों में पूरी तरह से फेल रहे, जिसके बाद घबराकर वे तुरंत एटीएम को वहीं छोड़ वहां से भाग गए। ये सारी कार्रवाई एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसकी सूचना मैनेजर केशोराम गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद इलाका पुलिस, एसीपी सुरेश कौशिक  व क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


 गिरोह में तीन लुटेरे, अंदाज था बेहद शातिराना
अभी तक अंबाला में एटीएम से लूट व लूट के प्रयास की कई वारदातें सामने आ चुकी है, लेकिन इस बार लूट गिरोह का अंदाज कुछ शातिराना था। पहला शातिरपना उन्होंने एक जैसी ड्रेस पहनकर दिखाया। लुटेरे एक जैसी ड्रेस और एक जैसे नाकाब के साथ एटीएम तोडने दाखिल हुए। उनके पास दो लोहे की सभल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे एटीएम मशीन के पास पहुंचे और उन्होंने संभल से तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उन्होंने एटीएम के ऊपर के हिस्से को तोड़कर उसे खोल लिया। लेकिन इस दौरान वे एटीएम के सेफ को नहीं भेद पाए। इस एटीएम में लाखों रुपये मौजूद थे। दस मिनट की एक्सरसाइज के बाद जब वे एटीएम सेफ को भेदने में  नाकामयाब रहे, तो उन्होंने बाहर खड़ी अपनी एक कार में से बड़ा रस्सा निकाला और फिर से एटीएम में दाखिल होकर एटीएम को रस्से से बांध दिया।

 यह लुटेरों का दूसरा शातिराना अंदाज था, क्योंकि वे जिस एटीएम को तोड़ नहीं पाए, उसे कार के साथ टोचन कर ले जाने की तैयारी कर चुके थे। दोनों लुटेरे एटीएम मशीन को बांधकर बाहर आ गए और तीसरे लुटेरे ने कार स्टार्ट कर रस्से के जरिए बंधे हुए एटीएम को खींचना शुरू कर दिया। लेकिन अचानक टूटी हुई एटीएम मशीन वहीं एटीएम रूम के दरवाजे में फंस गई। एटीएम मशीन का टूटा हिस्सा इस कदर एटीएम रूम के दरवाजे में फंसा कि लुटेरे मशीन को बाहर निकालने में कामयाब ही नहीं हो पाए। दस मिनट तक कार के जरिए एटीएम मशीन को रूम से बाहर खींचने की जद्दोजहद होती रही, लेकिन सब व्यर्थ। अंतत: घबराए लुटेरों ने टूटा एटीएम  वहीं छोड़ा और फरार हो गया।



हैरानी, एटीएम छोड़कर चला गया था सिक्योरिटी गार्ड
हालांकि पुलिसने इस मामले में तफ्तीश कर ली है, बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी ले लिए हैं। लेकिन पुलिस को यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की कार्यप्रणाली और उसके बयान हजम नहीं हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड रात को करीबन साढ़े बजे बिना किसी को सूचित किए वहां से चला गया और आधी रात को ये वारदात हो गई। पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इसलिए वे आराम करने के लिए गया था। खैर, पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। उधर, हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी है।

इस मामले में क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने सुराग जुटाए हैं, जबकि इलाका पुलिस भी पूरी तरह से तफ्तीश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला कैंट-

-अंबाला  में फिर एटीएम लुटेरों की दस्तक -
-अभी तक अंबाला में एटीएम चोरी व चोरी के प्रयास व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की वारदातें सामने आ चुकी हैं
-अंबाला सिटी हिसार रोड पर एचडीएफसी के  एटीएम की हत्या कर एटीएम लूटा
- पंजोखरा क्षेत्र में चोर एटीएम तोडने में नाकामयाब रहे, तो एटीएम उखाड़कर ले गए 
- टुंडला इलाके में भी चोरों ने एटीएम चोरी का प्रयास किया
- गांधी मार्केट क्षेत्र में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास
- गांधी पार्क रोड पर देना बैंक का एटीएम बुरी तरह से तोड़ा 
- निकलसन रोड पर कारपोरेशन बैंक का एटीएम तोड़ा
- सिटी की कपड़ा मार्केट में यस बैंक का एटीएम तोड़ा
- कैंट के रेलवे रोड पर एसबीआई के एटीएम से चोरी का प्रयास
- महेशनगर क्षेत्र में एटीएम से चोरी का प्रयास, शीशा तोड़ा
- मालरोड पर एसबीआई का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed