{"_id":"655255a2aa6760baf00c8e07","slug":"ambala-outpost-in-charge-who-taking-the-suspicious-youth-beaten-up-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: संदिग्ध युवक को ले जा रहे चौकी प्रभारी से मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: संदिग्ध युवक को ले जा रहे चौकी प्रभारी से मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया
Mon, 13 Nov 2023 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:28 PM IST
सार
पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। परिजनों के मारपीट और बदसलूकी के आरोप है। युवक को छुड़ाकर भगाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में रुपयों संग पकड़े संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए चौकी ले जाते समय रेजिमेंट और हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी से मारपीट की गई। आरोपी युवक को छुड़ाकर भगाने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि युवक के पास 500-500 के 149 नोट यानी 74,500 रुपये थे, लेकिन पुलिस जब युवक को गाड़ी में बैठा चौकी ले जाने लगी तो एक एक्टिवा और दो बाइकों पर आए छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने रेजिमेंट चौकी प्रभारी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छावनी के आलू गोदाम के अमन समेत अन्य महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि बिना वर्दी में पुलिस कर्मचारी रात को उनके घरों में घुसे और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि ये लोग उनके बच्चों को ले गए। कैंट थाना प्रभारी को परिजनों ने शिकायत सौंपी। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने किया था डंडों से हमला
शिकायतकर्ता रेजिमेंट चौकी प्रभारी रोहित कुमार बीती रात गश्त पर तैनात थे। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी विनोद कुमार भी अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि खटीक मंडी स्थित एक घर में जुआ खेला जा रहा है। उस ओर जाते हुए उन्होंने देखा कि एक युवक दरगाह पीर के पास से जा रहा था, जिसके हाथ में 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी थी। उन्होंने युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान कच्चा बाजार निवासी मनी बताई। रुपयों के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने पूछताछ के लिए उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसे हाउसिंग बोर्ड चौकी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
आलू गोदाम टी-पाइंट पर पहुंचे तो एक्टिवा पर एक युवक आया, जिसने उनका रास्ता रोक लिया। वह गाड़ी से नीचे उतरे तो पीछे से एक्टिवा और दो अलग-अलग बाइक पर छह लोग आए। वे मनी को छुड़ाना चाहते थे। पुलिस के पहचान बताने के बाद डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान छावनी की रामकिशन कालोनी निवासी आरोपी भारत, जतिन, जतिंद्र कुमार के रूप में हुई।
मारपीट में चार हिरासत में
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मनी को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। आरोप है कि उसे कबाड़ी वाली छोटी गली में पीटते हुए ले गए। यही नहीं, जोगी मंडी निवासी आर्यन नाम के युवक ने डंडा उठा, उसके सिर में मारा। चौकी प्रभारी विनोद को भी डंडे से पीटा। विनोद ने चौकी में फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने काली बड़ी मंदिर निवासी सिद्धार्थ उर्फ चीकू, राम किशन कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार को मौके पर पकड़ लिया। बाकी मौके से फरार हो गए। भागने वालों में राम किशन कॉलोनी निवासी जतिन खुराना, अंकुर गोयल, आलू गोदाम रोड निवासी अभिषेक उर्फ भानू और जोगी मंडी निवासी आर्यन था। मनी भी मौके से फरार हो गया था।