{"_id":"65b64bb48e9dc5bf3103763a","slug":"ambala-dead-body-of-retired-grp-esi-found-in-the-road-between-fields-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: खेतों के बीच बने रास्ते में मिला जीआरपी से रिटायर्ड ईएसआई का शव, पहना हुआ था सूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: खेतों के बीच बने रास्ते में मिला जीआरपी से रिटायर्ड ईएसआई का शव, पहना हुआ था सूट
Sun, 28 Jan 2024 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:12 PM IST
सार
मृतक रविंद्र जीआरपी से रिटायर्ड था। मृतक ने सूट, सलवार पहना हुआ था। शव के पास टूटी एक्टिवा भी मिली। सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। राहगीरों ने खेतों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि पुलिस इसे हादसे से भी जोड़ रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा के निकट खेतों के बीच बने रास्ते पर रविवार सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर खून से सना जीआरपी से रिटायर्ड ईएसआई का शव मिला। हैरान करने वाली बात थी कि उन्होंने सूट, सलवार पहनी हुई थी। ऐसे में पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। लावारिस हालत में पड़े शव की सूचना राहगीरों ने इलाका पुलिस को दी।
मृतक की पहचान अंबाला सिटी कालका विहार निवासी रविंद्र के रूप में हुई जो की मूलरूप से फरीदाबाद का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक रविंद्र जीआरपी में ईएसआई के पद से रिटायर्ड था। अंबाला सदर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शव के नजदीक एक टूटी हुई एक्टिवा, शराब की सील बंद बोतल और कुछ कपडे़ भी पड़े हुए थे। जिस जगह खेतों में शव पड़ा मिला, वहां लगी फसल भी काफी उथल पुथल नजर आई। जबकि किन्नर समाज ने रविंद्र के किन्नर होने की जानकारी होने से इंकार कर दिया था। बताया जाता है कि रविंद्र अंबाला सिटी जीआरपी में ही ईएसआई के पद पर जीआरपी पुलिस लाइन अंबाला में ही तैनात थे और करीब 8 साल पहले ही वह रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन
एक्टिवा के नंबर से हुई शव की शिनाख्त
शव के पास मिली एक्टिवा के नंबर की जांच की गई तो मालिक रविंद्र कुमार की पहचान हुई। मृतक के पहचान वालों को मौके पर बुलाया और उसकीशिनाख्त हुई। मृतक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी के शव गृह में रखवा दिया है। सोमवार को परिजनों के फरीदाबाद से आने के बाद पोस्टमार्टम होगा और रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
हादसा या हत्या, उलझन में पुलिस
शव भले ही खेतों के बीच से गुजरने वाले रास्ते पर मिला हो, लेकिन पुलिस अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि यह हत्या है या फिर हादसा। दरअसल, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और एक्टिवा भी टूटी हुई थी। खेतों के बीच का रास्ता भी काफी चौड़ा था। ऐसे में हादसे की भी आशंका लग रही है। जैसे टक्कर के बाद एक्टिवा टूट गई हो और सिर पर चोट आई हो। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारणों का खुलासा होगा।
प्राथमिक दृष्टि में शव किन्नर का लग रहा था। फिलहाल इसकी भी जांच की जाएगी। परिजनों के आने के बाद ही सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल हत्या है या फिर हादसा, यह नहीं कहा जा सकता। दोनों की एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। -धर्मवीर, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अंबाला सदर