{"_id":"695621ddb4a22337c30edc5c","slug":"ambala-cantt-railway-station-receives-another-bomb-threat-late-night-phone-call-causes-panic-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात फोन कॉल से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात फोन कॉल से मचा हड़कंप
Thu, 01 Jan 2026 12:57 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:57 PM IST
सार
अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। स्टेशन पर रात को चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अंबाला रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी देर रात एक अज्ञात फोन कॉल के जरिए दी गई, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले कॉल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें फोन करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन