{"_id":"64298f634e34660f6b0c53d7","slug":"a-four-year-old-girl-was-bitten-by-a-pitbull-breed-dog-in-ambala-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: चार साल की मासूम को पिटबुल ने नोचा, राहगीर ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला, मालकिन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: चार साल की मासूम को पिटबुल ने नोचा, राहगीर ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला, मालकिन पर केस दर्ज
Sun, 02 Apr 2023 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:51 PM IST
सार
परिजनों आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची के दादा की शिकायत पर महेश नगर पुलिस ने पिटबुल की मालकिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार साल की बच्ची को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत कॉलोनी में गली से गुजर रही एक चार साल की मासूम बच्ची को पालतू पिटबुल ने हमला कर कई जगह काट लिया। बच्ची के पीछे चल रहे व्यक्ति ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को खींच लिया। कुत्ते ने बच्ची के साथ-साथ उस व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए और डंडों से पिटबुल को खदेड़ा।
परिजनों आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची के दादा की शिकायत पर महेश नगर पुलिस ने पिटबुल की मालकिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल का कहना है कि मालकिन पर धारा 289, 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
इस तरह घटित हुई घटना
यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज भी कब्जे में ले ली। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची गली में चल रही है और पीछे एक व्यक्ति चल रहा था। अचानक से घर का गेट खुलते ही पिटबुल बाहर आता है और व्यक्ति को छोड़कर बच्ची पर हमला कर उसे गिरा देता है और नोचना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बावजूद वह पीछे नहीं हटता। आखिर में पड़ोसी जमा हो जाते हैं और पिटबुल की मालकिन भी आती है तो मशक्कत के बाद उसे खदेड़ देते हैं। इसके बाद में पिटबुल दोबारा अपने घर में घुस जाता है। पुलिस ने बच्ची के दादा नंद लाल की शिकायत पर कार्रवाई की। नंद लाल ने बताया कि पड़ोस की महिला आरती की लड़की ने अचानक घर का दरवाजा खोल दिया था और पिटबुल ने उसकी पोती पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पांच जगह पर दांत और पंजों के निशान आए हैं। एक्स-रे के साथ-साथ सर्जन और हड्डी के डॉक्टर की भी सलाह ली गई है।
हफ्ता पहले ही पाठी को काटा था पांच कुत्तों ने
बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग के पास गांधी नगर में एक हफ्ता पहले ही यानी 26 मार्च को भी पांच लावारिश कुत्तों ने गुरुद्वारे के पाठी पर हमला कर दिया था। उस समय कुत्तों ने पाठी को 20 जगह से नोच लिया था और हाथ के अंगूठे का भी कुछ हिस्सा खा लिया था। उस समय भी कॉलोनी के लोगों ने रोष जताया था और नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
कैंटोनमेंट बोड लगा चुका नसबंदी का टेंडर
कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड पहले ही इनकी नसबंदी का टेंडर दे चुका है। इस संंबंध में छावनी नगर परिषद और शहर के नगर निगम में भी इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही यहां भी ठेका दे दिया जाएगा। इससे एक ओर तो कुत्तों की संख्या कम होने से गंदगी से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर इनके आतंक से भी मुक्ति होगी। इस संबंध में अमर उजाला समय-समय पर आमजन की आवाज उठा रहा है।