{"_id":"5aa2dfd14f1c1ba1758b49ed","slug":"71520623569-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, दो महिलाओं समेत पांच पर मामला दर्ज -","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, दो महिलाओं समेत पांच पर मामला दर्ज -
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। (अंबाला)
कलाल माजरा में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रीटा के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतक रीटा के पिता की शिकायत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक विवाहिता आठ मार्च को डेराबस्सी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल मां से मिलने गई थी, अगले ही दिन नौ मार्च को विवाहिता की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार गांव बिहटा, थाना साहा निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके तीन बच्चे हैं जिसमें रीटा रानी (29) बड़ी बेटी है। उन्होंने बताया कि रीटा की शादी साल 2016 में दीपक निवासी कलाल माजरा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज लाने के लिए तंग करने लग गए। इतना ही नहीं ससुराल वाले उससे रुपयों की डिमांड भी करते। उन्होंने बताया कि लड़की के घर बेटा होने पर तीन लाख रुपये भी दिए, लेकिन फिर भी और रुपयों की डिमांड करते रहे।
अजमेर ने बताया कि उनकी पत्नी डेराबस्सी के निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां पर उसका नौ मार्च को ऑपरेशन होना था। बेटी रीटा और दामाद दीपक अस्पताल में उसकी पत्नी से मिलकर आए थे। उन्होंने बताया कि अगले दिन शुक्रवार को उसकी पत्नी का ऑपरेशन हो रहा था, जबकि रीटा के ससुराल से फोन आया कि रीटा कुछ परेशान है। इस पर उन्होंने रीटा से बात कराने को कहा तो बताया गया कि रीटा की मौत हो गई है। इस पर उन्होंने बेटे प्रदीप को भेजा। कलालमाजरा पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी के गले और शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सलेंद्र ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।