फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कई किलो गौ मांस मिला, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कई किलो गौ मांस मिला, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
कई किलो गौ मांस मिला, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। दुधला मंडी में सैन्य क्षेत्र के निकट जंगलों में पड़ाव पुलिस ने श्रीकृष्ण गो सेवा सोसायटी की सूचना पर पशुओं का मांस बरामद किया है। सोसायटी सदस्यों का आरोप है कि मांस को पॉलीथिन में पैक कर बर्फ से सुरक्षित किया गया था ताकि इन्हें यूपी और दूसरी जगहों पर बेचा जा सके। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके से देर रात 4 युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गये मांस का सैंपल भी भरा है जिसे जांच के लिये भेजा है। वहीं सुबह पड़ाव थाने में पकड़े गये युवाओं के परिजन और अन्य ने पुलिस व गो सेवा दल की कार्रवाई का विरोध जताया। उनका कहना था कि उनके पास मृत पशु उठाने का ठेका है और वह केवल उन्हें दफना रहे थे।
कई किलो मांस ले जाने की मिली थी सूचना
श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के प्रधान अजय चावला की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने संजू, वाशिल, मोनू और कासिब के खिलाफ हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं मांस को असुरक्षित तरीके से रख संक्रमण फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मौके से एक टाटा पिकअप भी बरामद की गई है, जिसमें पशुओं का मांस पुलिस को मिला। मामले की जानकारी मिलते ही देर रात कैंट डीएसपी अनिल गुर्जर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन

समर्थन में इकट्ठा हुए लोग, मृत पशु नहीं उठाने की चेतावनी
उधर, युवाओं को हिरासत में लेने पर उनके परिजनों व अन्य ने विरोध जताया है। पड़ाव थाने में संजीव, रवि, जॉन व अन्य ने कहा कि उनके पास कैंटोनमेंट बोर्ड, नगर निगम एवं विभिन्न गोशालाओं से मृत पशुओं को उठाने का ठेका है। जो पशु मौके पर मिले वह मृत थे। इन पशुओं को केमिकल लगाकर दफनाया जाता है। उनके कर्मियों को बिना वजह गिरफ्तार किया गया है। यदि उन्हें नहीं छोड़ा तो वह शहर एवं गौशाला में मरने वाले पशुओं को नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल 4 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए मांस को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। पता लगाया जाएगा कि यह मांस जिंदा पशु है या मृत का। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अनिल कुमार गुर्जर, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed