{"_id":"5bf7001cbdec2241417d1470","slug":"61542914076-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बना नशा हत्या का कारण, तीन दिन में दूसरी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर बना नशा हत्या का कारण, तीन दिन में दूसरी हत्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पिलाई शराब, फिर की पिटाई, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
बलदेव नगर पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शराब का नशा एक बार फिर से हत्या कारण बन गया। जिले में तीन दिन में दूसरी ऐसी वारदात सामने आई है जिसमें नशे को लेकर मारपीट के बाद हत्या कर दी गई। ताजा मामला शहर के बलदेव नगर का है। बलदेव नगर के सुभाष नगर निवासी ऑटो चालक बलबीर उर्फ काला (30) की दो युवकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की मां कुलवंत कौर की शिकायत पर थाना बलदेव नगर पुलिस ने गौरव व देवेंद्र सिंह निवासी लबाणा मोहल्ला, बलदेव नगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार देर रात दो दोस्तों ने ऑटो चालक बलबीर उर्फ काला की पिटाई की। कुछ लोगों ने अगले दिन दोनों का समझौता करवा दिया, लेकिन दोनों ने बलबीर के खिलाफ मन में खुन्नस रखी। बुधवार को दोनों दोस्तों ने साजिश के तहत काला को बुलाया और शराब पिलाई। नशा होने के बाद दोनों ने उससे मारपीट की। घायल होने के बाद बलबीर घर पहुंचा और मां को आपबीती बताई। वीरवार सुबह जब वह उठा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
बलबीर उर्फ काला (30) बलदेव नगर के सुभाष नगर का रहने वाला था जोकि पेशे से ऑटो ड्राइवर था। 60 वर्षीय मां कुलवंत कौर ने पुलिस को शिकायत दी कि युवकों ने 20 नवंबर की रात को पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर के पास बलबीर के साथ मारपीट की थी। मारपीट में बलबीर की आंख व सिर में गुम चोट आई थी। मामले में अगले दिन समझौता हो गया था। इसके बाद फिर से 21 नवंबर को आरोपी बलबीर को घर से बुलाकर ले गए और शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बलबीर घर आ गया था, लेकिन वीरवार सुबह उसकी गुम चोटों के कारण हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच भाई-बहनों में से तीन की हो चुकी मौत
कुलवंत कौर ने बताया कि वह घरेलू काम करती हैं। उनका पति करनैल सिंह रात में चौकीदारी करता है। उनके तीन बेटे व दो बेटियां थीं। दो बेटों की पूर्व में मौत हो चुकी है जबकि एक विवाहित बेटी की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब केवल काला और एक बेटी थी, मगर अब मारपीट के बाद उनके इकलौते बचे बेटे की भी मौत हो गई है।
कोट्स
बलबीर उर्फ काला की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकती है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जसवंत सिंह, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
बाक्स
पिलखनी में राजीव की हत्या का मामला :
केमिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट का इंतजार, गिरफ्तार नहीं
गांव पिलखनी में दो दिन पहले हुई राजीव कुमार की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की मानें तो अभी करनाल प्रयोगशाला से केमिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि पिलखनी में शराब पी रहे युवकों का झगड़ा ठेके पर काम कर रहे कारिंदे से हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।