फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हादसे में ससुर की मौत के अगले दिन बहू की भी मौत

हादसे में ससुर की मौत के अगले दिन बहू की भी मौत

Thu, 25 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में ससुर की मौत के अगले दिन बहू की भी मौत
मुलाना। नहौनी गांव के रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मंगलवार को जहां सड़क हादसे में घर के मुखिया की मौत हो गई। वहीं अगले दिन अज्ञात कारणों के चलते मुखिया की पुत्रवधू ने दम तोड़ दिया। दोनों शवों का दाह संस्कार बुधवार दोपहर बाद एक समय ही किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे लखमीर चंद निवासी नहौनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही टमनौली बधौली मार्ग पर स्थित खल की फैक्ट्री के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा। लहूलुहान हालत में घायल मोटरसाइकिल सवार को एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक रवि निवासी बधौली ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुखिया की मौत के अगले दिन बहू की मौत
घर के मुखिया लखमीर चंद की मौत के बाद परिजनों रो-रोकर बुरा हाल था। लखमीर के मंझले बेटे गुरदर्शन की पत्नी संतोष (32) की देर रात तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बुधवार सुबह फिर संतोष की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुंरत एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि संतोष की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मेडिकल रिपोर्ट को विसरे के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतोष की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते जांच के लिए विसरा भेजा गया है। विसरे की रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता लग पाएगा।

- डा. सुखदीप सिंह, एमएम अस्पताल

परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जब विवाहिता की तबीयत बिगड़ी उस समय मौके पर उसके मायके वाले उपस्थित थे। मेडिकल रिपोर्ट विसरे के लिए भेजी गई है। फिलहाल परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।
- दिनेश, जांच अधिकारी, मुलाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed