फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रेम विवाद करने वाला दंपती गांव में रहने के लिए अड़ा, थाने में पहुंचकर मांगी सुरक्षा

प्रेम विवाद करने वाला दंपती गांव में रहने के लिए अड़ा, थाने में पहुंचकर मांगी सुरक्षा

Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाद करने वाला दंपती गांव में रहने के लिए अड़ा, थाने में पहुंचकर मांगी सुरक्षा
बराड़ा। क्षेत्र के एक गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह के तीन माह बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह ही नवदंपती बराड़ा थाने में पहुंच गया। लड़की पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए गांव में रहने की जिद करने लगी। वहीं सूचना मिलने पर लड़की के परिजन व ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। लड़की के माता-पिता ने कहा कि अगर ये यहां रहे तो वे गांव छोड़कर चले जाएंगे। डीएसपी ने पहले दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि मामला डीसी कार्यालय में पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर रात को नवदंपती को सेफ हाउस में ले जाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 10 बजे लड़का और लड़की थाने पहुंचे और गांव में रहने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दोनों के परिजन भी थाने में अपनी बात रखने के लिए पहुंच गए। गांव के लोगों का कहना था कि उनको उनके प्रेम विवाह पर कोई एतराज नहीं है। वह गांव में आए भले, पर वह कहीं और जाकर रहें। जब बात नहीं सुलझा तो युवती के परिजनों ने फिर से गांव से पलायन करने की ठान ली। सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अमित कुमार थाना पहुंचे। उन्होंने युवक व युवती से बात की और गांव वालों को भी इस केस की पूरी जानकारी दी। लेकिन, गांव के लोग इसी बात पर डटे रहे कि युवक-युवती को गांव में न जाने दिया जाए। वहीं लड़की के माता-पिता ने कहा कि दोनों गांव से नहीं जाएंगे तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। इसके बाद उन्होंने वाहन भी मंगवा लिया। इस दौरान डीएसपी अमित कुमार व अन्य गांववासियों ने समझाया कि जल्द ही समस्या का हल निकल जाएगा। वहीं थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि गांव छोड़कर जाना समस्या का समाधान नहीं है। इसके बाद परिजन मान गए। वहीं लड़की यही कहती रही कि उसे गांव में जाना है। वह गांव में ही रहेगी। उसे कुछ लोगों से खतरा है, इसलिए वह गांव में जाने से पहले अपनी सुरक्षा चाहती है। डीएसपी ने आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद मामला एसपी और डीसी तक पहुंच गया। अब एसएचओ के अनुसार युवक व युवती को सेफ हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन


अभी ग्रामीणों व युवक-युवती से बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। गांव में अब शांति है।
अमित कुमार, डीएसपी

कानून के दायरे में रहकर काम करना है। हम गांव में शांति चाहते हैं।
सतीश कुमार, एसएचओ, बराड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed