फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दो हवालातियों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मामला दर्ज

दो हवालातियों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मामला दर्ज

Thu, 29 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
दो हवालातियों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मामला दर्ज
हवालाती भिड़े, छुड़वाने आए पुलिस कर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पेशी के लिए लाए गए दो हवालातियों ने कोर्ट में स्थित अस्थायी बैरक में अन्य हवालातियों के साथ किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह व अन्य ने हवालातियों को छुड़वाने की कोशिश की तो उन दोनों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सिटी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोरी के आरोप में पहले से गिरफ्तार डेहा कॉलोनी निवासी राहुल और अकबर के पेशी के लिए लाया गया था। जब इन दोनों को अस्थायी बैरक में रखा तो किसी बात को लेकर अन्य हवालातियों से उनकी झड़प हो गई। जैसे ही पुलिस ने इनको छुड़वाने की कोशिश की तो उन दोनों पुलिस पर भी हमला कर दिया लेकिन किसी तरह पुलिस ने इन पर काबू पाया। पुलिस ने धारा 186, 353, 309, 504, 506, आईपीसी के तहत थाना सिटी में केस दर्ज कर कार्रवाई कर दी गई है। इस मामले में वीरवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed