{"_id":"5b5f6ef54f1c1b4b748b7c39","slug":"31532980981-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस कार्नर की आड़ में चला रहा था शराब का धंधा, छापा मार घर से बरामद की बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूस कार्नर की आड़ में चला रहा था शराब का धंधा, छापा मार घर से बरामद की बोतलें
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जगाधरी गेट स्थित वेलकम जूस कॉर्नर का मालिक जूस कॉर्नर की आड़ में शराब का धंधा चला रहा था। पुलिस ने जूस शॉप मालिक विपिन कुमार उर्फ हैप्पी के नाहन हाउस स्थित घर छापा मारकर आइसक्रीम के फ्रीज में से 12 पेटी बियर, एक पेटी इंपीरियर ब्लू, 14 बोतलें ब्लैंडर प्राइड, 6 बोतलें ऑल सीजन, 5 बोतलें वेस्ट स्ट्रांग शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शराब को सील कर दिया। घर में चेकिंग के बाद पुलिस ने जूस कॉर्नर पर भी छापेमारी की, लेकिन वहां से पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। यह पहला वाक्या नहीं है जब वेलकम जूस मालिक से अवैध शराब बरामद की गई है।
चौकी इंचार्ज नंबर 4 वरियाम सिंह ने बताया कि यह स्पेशल छापेमारी एसपी अंबाला के आदेशानुसार की गई। चेकिंग में पुलिस चौकी नंबर 3 और 4 की संयुक्त टीम ने शराब पकड़ने में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे शराब के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।