फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेहा कालोनी में नशा बेचने को लेकर भिड़े दो पक्ष

डेहा कालोनी में नशा बेचने को लेकर भिड़े दो पक्ष

Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेहा कालोनी में नशा बेचने को लेकर भिड़े दो पक्ष
अंबाला सिटी। शहर की डेहा कॉलोनी में नशे को लेकर लगातार विवाद पनप रहा है। नशे के खिलाफ कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने अभियान चला रखा है जिसको लेकर कॉलोनी में नशा खरीदने आने वाले युवकों को कई बार कॉलोनीवासी पुलिस के हवाले भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी में नशे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसी को लेकर कॉलोनी निवासियों में ही आपस में झड़प भी हो चुकी है। ऐसा ही घटना फिर हुई जहां नशा बेचने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद दोनों पक्षों पर अलग अलग मारपीट केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में पुलिस ने टोनी लहौरिया निवासी डेहा कॉलोनी की शिकायत पर स्थानीय निवासी महिला बब्लू, सन्नी, अश्वनी गौतम, लखन, बंटी, भाईजी, लल्ला व मनीश के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। टोनी लहौरिया ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह नशा मुक्ति शिविर में बैठे थे। तभी हमने बबलू पत्नी मदन लाल को गांजे की पुड़िया देते हुए पकड़ा। इसी बीच रीटा नाम की महिला पर दूसरी महिला बबल ने बीयर की बोतल व ब्लेड से वार कर दिया। इस दौरान जब टोनी लहौरिया वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर गंड़ासी व तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने विजय कुमार निवासी डेहा कॉलोनी की शिकायत पर सागर लहोरिया, टोनी, अनिल, काला, गोल्डी, धीरज, गुलाटी उर्फ सागर, शाम, किरण, रीटा व राकेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी हरि पैलेस के पास कबाड़ी की दुकान है। गत सुबह उसकी माता बबल दुकान पर अकेली थी। उसी दौरान रीटा वहां आई और उनके परिवार गांजा बेचने का आरोप लगाया। इसके बाद बबल घर चली गई। विजय व उसका भाई लखन दुकान पर पहुंचे। वहां उनके नौकर राहुल व माधव भी आ गए। विजय का आरोप है कि इसके बाद दुकान पर उपरोक्त सभी आरोपी आए और उन पर गंड़ासियों, तलवारों व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में विजय घायल हो गया। विजय ने दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए। बाद में विजय को उसके भाई व उसके नौकरों ने बचाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस दोनों मामलो में जांच कर रही है और कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को शिकायत करने पहुंचे कॉलोनीवासी
मंगलवार को शहीद सम्मान एवं नशा मुक्त सोसायटी के सदस्य एसपी मोहित हांडा से मामले की शिकायत करने पहुंचे। जिसके बाद डीएसपी अंबाला सुल्तान सिंह से मिलकर नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग की। सोसायटी प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि हमारी सोसायटी नशे के खिलाफ मुहिम चलाए हुए है। हम खासतौर पर डेहा कॉलोनी में मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस हमारे कुछ सोसायटी सदस्यों के साथ मारपीट की गई है। हमने एसपी से मांग की हैै कि नशा तस्करों पर कार्रवाई की जाए व इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए। एसपी ने सोसायटी सदस्यों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

-------------------------------
वर्जन
मामले को लेकर शिकायत आई है, जांच जारी है। डेहा कॉलोनी केे कुछ लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। उन्हें कहा हुआ है कि वह अगर किसी को भी नशे के साथ देखते हैं तो स्वयं कानून अपने हाथ में न लेकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- सुल्तान सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed