फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पानी के टैंकर की आड़ में अवैध तरीके से की जा रही पेट्रोल व डीजल की सप्लाई

पानी के टैंकर की आड़ में अवैध तरीके से की जा रही पेट्रोल व डीजल की सप्लाई

Fri, 15 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर की आड़ में अवैध तरीके से की जा रही पेट्रोल व डीजल की सप्लाई
पानी के टैंकर की आड़ में किया जा रहा पेट्रोल-डीजल सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र में पानी के टैंकर की आड़ में अवैध तरीके से पेट्रोल व डीजल की सप्लाई की जा रही है। नियमों व सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही इस सप्लाई से न केवल आमजन पर जानमाल का खतरा बना हुआ है, अपितु क्षेत्र के पंप संचालकों को भी आर्थिक झटका लग रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सुरक्षा मानकों का जिम्मा संभाले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग शिकायतें मिलने के बावजूद भी नींद में है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से पड़ोसी जिले से टैंकर में डीजल व पेट्रोल की धड़ल्ले से सप्लाई की जा रही है। पानी का टैंकर दर्शाकर इस सप्लाई को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। जहां विभाग के मानकों के अनुसार खुले में पेट्रोल व डीजल देने पर पाबंदी है, वहीं यह खेल गांवों के हर दरवाजे पर बेरोकटोक तरीके से खेला जा रहा है। खास बात यह है कि इन टैंकरों की अधिकतर सप्लाई क्षेत्र के खनन जोन में है, जहां स्क्रीनिंग प्लांटों को उनके घर द्वार पर यह तेल दिया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक यह सप्लाई न केवल क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही है अपितु घर द्वार पर मिल रही इस सप्लाई को क्षेत्र का लगभग हर प्लांट संचालक व फैक्ट्री संचालक ले रहे हैं।
विज्ञापन

---
टैंकर पर पानी बचाओ के संदेश अंकित
हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिन टैंकर में यह ज्वलनशील तरल सप्लाई किया जा रहा है, उन टैंकर पर बाकायदा पानी का टैंकर लिखा है और पानी बचाओ के संदेश तक अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह कहते हैं क्षेत्र के पंप संचालक
शहर व उसके आसपास पेट्रोल पंपों का लाइसेंस लेकर बैठे संचालक आदर्श कुमार, कृष्ण लाल आदि के अनुसार लंबे समय से जारी इस सप्लाई ने उनकी बिक्री पर अच्छा-खासा प्रभाव डाल रखा है। पड़ोसी जिले पंचकूला से सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर की जा रही इस पेट्रोल व डीजल सप्लाई से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
---
नियमों के विपरीत चल रहा खेल
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर हार्दिक बतरा ने माना कि यह नियमों के विपरीत है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से खतरा भी बना हुआ है। उनके अनुसार यह देखना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का जिम्मा है।

---
शिकायत मिली है, करेंगे कार्रवाई
इस संदर्भ में जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राज कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि इस संदर्भ में उन्हें शिकायत मिली है। टैंकर को ट्रैप लगाकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed