फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ाखों का सोना लेकर नौकर फरार, केस दर्ज

अंबाला में लाखों का सोना लेकर नौकर फरार, केस दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Updated Thu, 06 Sep 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
ाखों का सोना लेकर नौकर फरार, केस दर्ज
 शहर के छोटा बाजार में नौकर जेवरों के कारीगर का लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल जशिला परगना के रहने वाले अलाउदीन खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के सुनारों के सोने-चांदी के जेवर तैयार करने का काम करता है। उसके पास दो नौकर शेख इमरान व सिद्धार्थ हैं। शेख इमरान इन जेवरों को लेकर हिमाचल प्रदेश ले जाता था और अक्सर सुंदर नगर में रहने वाले अपने भाई शेख फिरोज के पास ठहरता था।
विज्ञापन


शेख फिरोज सुंदर नगर में महादेव बाजार में सुनार की दुकान करता है। अलाउदीन खान का कहना है कि 24 अगस्त को शेख इमरान करीब 678 ग्राम सोने के जेवरात लेकर हिमाचल प्रदेश में किसी सुनार को देने गया था, लेकिन उसके बाद से वह गायब है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस साजिश में शेख इमरान का भाई शेख फिरोज भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर शेख इमरान व शेख फिरोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 406/120बी के तहत केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed