फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - भोले भाले लोगों को झांसे फंसाकर बनाया व्यापार

- भोले भाले लोगों को झांसे फंसाकर बनाया व्यापार

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
- भोले भाले लोगों को झांसे फंसाकर बनाया व्यापार
बेटी के साथ सगाई कर इंग्लैंड भेजने का सपना दिखा ठगे 5 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/बराड़ा। लोगों को अब सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ठग भोले-भाले लोगों को झांसे में फंसा खुद मालामाल हो रहे हैं और उनको कंगाल बना रहे हैं। ठगों के लिए यह काम आसान धंधा हो गया है। वे हर दिन किसी न किसी परिवार को अपने जाल में फंसा कर ठगी को अजाम दे रहे हैं। पुलिस के रिकॉर्ड में विदेश भेजने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी तरह गांव थंबड़ में भी एक मामला सामने आया है, जबकि इससे पहले ठगों ने सिटी के दो लोगों से 75 लाख रुपये ठग चुके हैं।
अंबाला एसपी को दी शिकायत में गांव थंबड़ की रहने वाले सुदेश रानी ने बताया कि पति श्याम कर्ण टेंपो चलाते हैं। गांव के ही व्यक्ति के कहने पर उसने बेटी का जिला होशियारपुर, पंजाब के गांव समुद्रा निवासी इंद्रजीत सिंह के साथ सितंबर 2015 को रिश्ता किया था। बिचौलिए ने बताया था कि लड़का इंग्लैंड में रहता है और शादी के बाद वह बेटी को अपने साथ ले जाएगा। बिचौलिए के कहने पर उसने बेटी की सगाई उससे कर दी। इसके बाद लड़के वालों ने कहा कि वह शादी की तारीख तय कर लें, लेकिन उससे पहले लड़की के पासपोर्ट व कागजात तैयार करवा कर रखें, ताकि शादी के बाद उसे इंद्रजीत के साथ इंग्लैंड भेजा जा सके। खर्चे के तौर उन्होंने पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। पैसे का इंतजाम होने के बाद इंद्रजीत के पिता राजिंद्र ने उन्हें बीते वर्ष 10 जून को कैंट स्थित पूर्ण सिंह ढाबा के पास पांच लाख रुपये व पासपोर्ट लेकर बुलाया। वह बेटे के साथ राजिंद्र के बताए स्थान पर पहुंच गई और उन्हें रुपये दे दिए।
विज्ञापन

सुदेश का आरोप है कि दो-तीन माह बीत जाने के बाद आरोपी राजिंद्र सिंह, उसकी पत्नी चंद्रकांता व बेटे इंद्रजीत सिंह से फोन पर बात करनी चाही तो फोन बंद मिला। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत अंबाला एसपी को देकर न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच अब महेश नगर थाने को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
- शिकायत मिल चुकी है। वैसे रकबा हमारे अंडर नहीं आता है, फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं।
अजायब सिंह, एसएचओ, महेश नगर थाना।
ठगो ने दो दोस्तों को लगाई थी 75 लाख की चपत
वहीं सिटी के दो ठग बाप-बेटे ने अंबाला के दो दोस्तों को 75 लाख रुपये की चपत लगाई। ठगी करने वालों में आरोपी विक्रम अंबाला सिंचाई विभाग में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। ठग पिता-पुत्र ने दोनों दोस्तों से शहर के नाहन हाउस वाल्मीकि नगर निवासी विजय कुमार को 9 दिन के टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी भेज दिया और वहां पर उसे आगे भेजने का झासा दिया। एसपी को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में उसके दोस्त विशाल ने बराड़ा के दुराना निवासी विक्रम और उसके बेटे जितेंद्र ने मिलवाया था। विक्रम ने उन्हें बताया कि वह और उसका बेटा जितेंद्र टूरिस्ट वीजा व अन्य वीजा लगवाकर विदेश भेजने का काम करते हैं। विशाल व विजय दोनों पिता-पुत्र के झांसे में आ गए। दोनों दोस्तों को अमेरिका भेजने के नाम पर 75 लाख रुपये थमा दिए थे। इसी तरह एक अन्य मामले में अग्रसेन चौक स्थित शोरूम में आए आरोपी ने 36 लाख के जेवर खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed