{"_id":"5aaebf4f4f1c1bbb758b6437","slug":"201521401679-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर मंदिर जा रहे परिवार को टिप्पर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी सहित दो बच्चे जख्मी, बस गड्ढों में उतरी, 35 सवारियां बचीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर मंदिर जा रहे परिवार को टिप्पर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी सहित दो बच्चे जख्मी, बस गड्ढों में उतरी, 35 सवारियां बचीं
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर मंदिर जा रहे परिवार को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़/अंबाला कैंट।
नवरात्र के मौके पर रविवार को त्रिलोकपुर स्थित मंदिर में माथा टेकने जा रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसकी एक बेटी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि एक बच्ची सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में दाखिल है। टिप्पर ने बाइक को चपेट में लेने के अलावा चंबा से नाहन जा रही हिमाचल परिवहन की बस को भी टक्कर मारी, जिससे बस गड्ढों में उतर गई, जबकि टिप्पर पलट गया। हादसे में बस चालक भी जख्मी हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार है।
जानकारी मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे एनएच नंबर 72 पर एक पैलेस के नजदीक बाइक सवार परिवार त्रिलोकपुर स्थित मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। बाइक पर शहजादपुर निवासी राकेश कुमार (34), पत्नी प्रियंका (30), बेटी तन्वी (8) व एक अन्य बच्ची (2) सवार थी। यह बाइक हिमाचल परिवहन की एक बस के आगे जा रही थी कि इस दौरान एक टिप्पर तेज गति से आया और बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टिप्पर ने बस को टक्कर मारी, जबकि टिप्पर हाइवे पर ही पलट गया। हादसे में बाइक सवारों को तुरंत सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियंका और दो साल की बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में घायल तन्वी को सिविल अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
बस में सवार 35 लोग बाल-बाल बचे, चालक जख्मी
दुर्घटना में टिप्पर चालक ने चंबा से नाहन जा रही हिमाचल परिवहन की बस को भी टक्कर मारी। जानकारी मुताबिक बस भी स्पीड में थी, जबकि टिप्पर से टक्कर लगने के बाद यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्री बुरी तरह से घबरा गए, जबकि बस चालक राजेंद्र को चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। करीब 20 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने इस दौरान लौटो चुंगी व मानकपुर के नजदीक से ट्रैफिक डायवर्ट किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। गौरतलब है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे टिप्पर बेलगाम होते जा रहे हैं। इनको लेकर स्थानीय निवासी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासनों के सिवा कुछ हासिल नहीं हो रहा है। इनको चेक करने के लिए नाके भी लगाए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके यह धड़ल्ले से चल रहे हैं।
पुलिस ने बस चालक राजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। टिप्पर चालक मौके से फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश पाल, एसएचओ नारायणगढ़ थाना