फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

- गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

Fri, 01 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
- गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
जोहड़ में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

बराड़ा। गांव गोला के रहने वाले 18 वर्षीय रिशांत की संदिग्ध परिस्थितियों में शाम जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गोला में शाम को एक महिला तालाब के पास से गुजर रही थी। उसने देखा कि गांव का ही रहने वाला 18 वर्षीय रिशांत जोहड़ में डूब रहा है।

वह तुरंत ही युवक के घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन तुरंत ही जोहड़ की ओर भागे, जबकि अन्य लोग भी साथ चल दिए। जो लोग तैरना जानते थे, वह जोहड़ में कूद गए और रिशंात को ढूंढने लगे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर गोताखोर पहुंचे जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रिशांत का शव ढूंढा और बाहर निकाला। बताया जाता है कि रिशांत तैरना नहीं जनता था, जबकि जोहड़ के पानी में कैसे डूब गया, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर मृतक के पिता सुखदेव मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा फिलहाल घर पर ही रहता था और कोई काम नहीं करता था। वह करीब चार बजे घर से जोहड़ में नहाने के लिए निकला था, जिसके बाद उन्हें उसके तालाब में डूबने की जानकारी मिली। उनका एक बड़ा बेटा भी है। उधर, बराड़ा थाने के एसएचओ सुनील ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों से पता चला है कि गर्मी के चलते युवक नहाने के लिए जोहड़ में उतरा था। वह तैराकी नहीं जानता था और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed