फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कंपनी को कर्मचारी ने लगाया 33 लाख रुपये का चूना

कंपनी को कर्मचारी ने लगाया 33 लाख रुपये का चूना

Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कंपनी को कर्मचारी ने लगाया 33 लाख रुपये का चूना
कर्मचारी ने कंपनी को लगाया 33 लाख रुपये का चूना
विज्ञापन

-नारायणगढ़ रोड स्थित भुवन मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने दर्ज कराया मामला
-कैथल निवासी युवक कंपनी में था एरिया सेल्स मैनेजर, आरोप पैसे हड़पने का
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड स्थित भुवन मार्केटिंग कंपनी को उनके एक कर्मचारी ने 33 लाख रुपये का चूना लगा दिया। थाना बलदेव नगर पुलिस ने भुवन मार्केटिंग के मालिक बिमल कुमार भसीन की शिकायत पर कैथल निवासी रवि सिंगला के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।

शिकायत में बिमल कुमार भसीन ने कहा कि उनकी कंपनी विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों की होलसेल डीलर है। रवि सिंगला नौ साल से उनके पास एरिया सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करता था। रवि के कामकाज पर शक होने पर जांच में 33 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई। आरोप है कि रवि सिंगला ने इस कंपनी की पेमेंट डीलरों से लेकर आगे जमा नहीं करवाई। जब कंपनी ने आरोपी रवि से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद रवि सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed