फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नाबालिग से गैंगरेप में पुलिस की छापेमारी तेज, तीन युवकों की तलाश जारी

नाबालिग से गैंगरेप में पुलिस की छापेमारी तेज, तीन युवकों की तलाश जारी

Sat, 01 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से गैंगरेप में पुलिस की छापेमारी तेज, तीन युवकों की तलाश जारी
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन

दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, अन्य तीन युवकों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नाबालिग से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीन युवकों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस अभी इनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही है।

बता दें कि 21 नवंबर को एक मोहल्ले की निवासी नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने एक गली में किराये के मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद 23 नवंबर को मामला दर्ज हुआ, लेकिन इसका खुलासा 29 नवंबर को हुआ। एसपी आस्था मोदी के आदेश पर एएसपी चंद्रमोहन ने मौके का मुआयना किया था। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने के मामले में भी पुलिस अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका तर्क है कि किशोरी का नाम उजागर न हो, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
कोट्स
गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुनीता ढाका, इंचार्ज, महिला थाना, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed