फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - आधार कार्ड बनवाकर वापिस लौट रहीं थीं

- आधार कार्ड बनवाकर वापिस लौट रहीं थीं

Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
- आधार कार्ड बनवाकर वापिस लौट रहीं थीं
ट्रक की चपेट से बाइक सवार मां और चार माह की बच्ची घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बच्ची का आधार कार्ड बनवाकर बाइक पर घर लौट रहा परिवार ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जंडली के पास हुए हादसे में चार महीने की बच्ची और उसकी मां बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक ने मानवता का परिचय देते हुए ट्रक भगाने की बजाए साइड में रोका और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर हालत होने के कारण मां और बेटी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गांव कांवला निवासी मोहन पत्नी पूजा और चार माह की बेटी सृष्टि के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए सिटी आए थे। बाइक पर घर जाते समय मोहन की बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मोहन की पत्नी पूजा का एक पैर और बेटी सृष्टि के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। इधर मामले में ड्राइवर सोहन सिंह ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सुरेश का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed