फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला के खिलाफ जांच के बाद पुलिस उठाएगी अगला कदम

महिला के खिलाफ जांच के बाद पुलिस उठाएगी अगला कदम

Sun, 01 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला के खिलाफ जांच के बाद पुलिस उठाएगी अगला कदम
महिला को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस जुटाएगी पुख्ता सबूत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लोगों से शादी रचाकर उनसे धोखाधड़ी करने के मामले में फंसी महिला के खिलाफ महेशनगर थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस महिला की गिरफ्तारी से पहले उसके खिलाफ छानबीन करेगी। पुख्ता सबूत हासिल होने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकेगा। एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है, आरोपों में सच्चाई मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले के शिकायतकर्ता वशिष्ठ नगर निवासी पूर्णचंद ने गत दिनों पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें उसने आरोप लगाए थे कि महिला ने उसे धोखे में रखकर उससे शादी की। पूर्णचंद ने आरोप लगाया कि कविता का चाल चलन ठीक नहीं था और वह अक्सर घर में हंगामा करती थी। इसी बीच कविता घर में पड़ा सोना व अन्य जेवर लेकर चली गई और उलटा उनपर ही आरोप लगाने लगी। पूर्णचंद ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि कविता ने उससे पहले चार अन्य से भी शादी रचाई थी। इसकी शिकायत भी पूर्णचंद ने महेशनगर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed