फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   घर से बाहर सो रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला किया, मौत

घर से बाहर सो रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला किया, मौत

Tue, 25 Jun 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
घर से बाहर सो रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला किया, मौत
अंबाला कैंट। जिले में लावारिस पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में बुजुर्ग के पेट में सींग घुसने से मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर निकले जिसके बाद वह तुरंत निजी अस्पताल में बुजुर्ग को ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी लावारिस पशु लोगों की जान ले चुके हैं।
विज्ञापन

करीब 80 वर्षीय गुरदयाल सिंह घर के आगे ही चारपाई पर सोते थे। बीती रात भी वह बाहर सो रहे थे। इसी बीच सुबह लावारिस सांड ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष है। घसीटपुर के निवासियों ने मामले की जानकारी निगम को भी दी, मगर निगम की ओर से कोई भी टीम सांड़ को पकड़ने के लिए मौके पर देर शाम तक नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने निगम की इस कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जताई। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही रामपुर सरसेहड़ी में सुबह सैर को निकले एक बुजुर्ग पर भी सांड़ ने हमला कर दिया था। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। परिवार सदस्यों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी जबकि निगम को भी शिकायत की गई थी। लावारिस पशुओं को लेकर लगातार हो रहे हादसों पर निगम अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed