फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अपहरणकर्ताओं ने खेतों में रखा हुआ था विक्रम को, भनक लगने पर फिरौती की रकम भी कर दी थी कम

अपहरणकर्ताओं ने खेतों में रखा हुआ था विक्रम को, भनक लगने पर फिरौती की रकम भी कर दी थी कम

Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने खेतों में रखा हुआ था विक्रम को, भनक लगने पर फिरौती की रकम भी कर दी थी कम
अपहरण के आरोपियों से देसी कट्टा, दो कारतूस,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों से सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने देसी कट्टा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों ने खुलासा किया कि बोलेरो गाड़ी के खराब होने पर उनका प्लान फेल हो गया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी लूट की झूठी कहानी बनाई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव भारापुर के मान सिंह ने शहजादपुर थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका ईंट-भठ्ठे का काम है। 22 फरवरी को उसके दो दोस्त संदीप और विक्रम निवासी बरोट (कुरुक्षेत्र) ईंट देखने के लिए आ रहे थे। उनको वह पतरेहड़ी के पास मिला और उसका साहा बैंक में काम था। इस पर वह उनकी गाड़ी में सवार होकर साहा की तरफ चल दिया। रास्ते में गांव रजपुरा के पास नौ गजा पीर पर जैसे ही माथा टेकने के लिए उतरे तो दो गाड़ियों (कार व बोलेरो) में सवार 7-8 बदमाशों ने संदीप व विक्रम पर हमला बोल दिया। आरोपी विक्रम को कार में डालकर ले गए। थोड़ी देर बाद संदीप के फोन आया कि अगर विक्रम उर्फ विक्की की रिहाई चाहिए तो वह एक करोड़ रुपये दे दे। दूसरा मामला बीबीपुर के सौरभ ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह 22 फरवरी को करीब 11 बजे वह शादी समारोह से बोलेरो गाड़ी में अंबाला के लिए निकला था। जैसे ही वह सौतली के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी गर्म हो गई। इस दौरान एक सफेद रंग की कार वहा रुकी उसमें से नकाबपोश ने उससे हाथापाई की और उसका मोबाइल व पर्स छीनकर व उसकी बोलेरो गाड़ी भी साथ ले गए। इस पर दोनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी तफ्तीश सीआईए स्टाफ नाराणगढ़ को सौंपी गई।
विज्ञापन

--
बोलेरो गाड़ी खराब होने पर मनगढ़ंत कहानी बनाई
सीआईए नारायणगढ़ के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी व उसमें सवार सौरभ का मामला झूठा निकला, क्योंकि यह अपहरणकर्ताओं के साथ मिले हुआ था। गाड़ी खराब होने पर इसने यह मनगढंत कहानी बनाई। जब इससे पूछताछ की गई तो कबूल किया कि तंगोर (शाहाबाद) निवासी अमित उसका साथी है। इन्होंने यमुनानगर के राठी से मिलकर विक्रम उर्फ विक्की को उठाने का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार आरोपियों ने बोलेरो व अन्य कार में सवार होकर विक्रम उर्फ विक्की का अपहरण किया था और एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। अमित ने विक्रम को तंगोर खेतों में रखा हुआ था। इनकी पुलिस को भनक लगने पर यह 30 लाख तक फिरौती लेने के लिए भी राजी हुए थे। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में विक्रम को बरामद कर उसे परिजनों के हवाले किया और आरोपी अमित निवासी तंगोर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी अमित पर कई मामले हैं दर्ज
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज केवल सिंह ने कहा कि आरोपी अमित पर यूपी, अंबाला, यमुनानगर व अन्य जगहों पर मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। अमित निवासी तंगोर व सौरभ निवासी बीबीपुर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। आरोपी अमित से देसी कट्टा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed