फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रंजिशन को लेकर दो पक्ष भिड़े, तेजधार हथियारों से हमला, दो घायल

रंजिशन को लेकर दो पक्ष भिड़े, तेजधार हथियारों से हमला, दो घायल

Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन को लेकर दो पक्ष भिड़े, तेजधार हथियारों से हमला, दो घायल
रंजिशन दो पक्ष भिड़े, तेजधार हथियारों से हमला, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सरदेहड़ी गांव में दो हफ्ते पहले हुए आपसी झगड़े की रंजिश के चलते गांव के दो पक्ष भिड़ गए। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गांव के डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सरदेहड़ी के रहने वाले इमरान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके समुदाय के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का गांव के ही लड़कों से 13 अगस्त को किसी बात पर झगड़ा हो गया था। गांव के ही मौजिज लोगों के बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था लेकिन तभी से ही आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष से रंजिश रखने लगा। इसी बीच 25 अगस्त की दोपहर को आशिफ का गांव के युवक अजय से झगड़ा हो गया। इसके बाद गांव के ही विशाल, प्रमोद, सुखदेव, संदीप, गोल्डी, सुशील, विकास, कमल, बिनी, संजू, राजीव, अमन, विकास, अजय, जयकुमार, राजेश, अजय, अश्वनि व अनिल शनिवार रात अकबर के घर पहुंच गए और उनको अपशब्द कहने व जान से मार देने की धमकियां देने लगे। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं अल्लारखी व सबीना पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं गांव की मस्जिद से नमाज अता करके आ रहे नसीम पर भी हमला कर घायल किया। घायल हुए नसीम व इमरान को परिजनों ने एमएम अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर गंभीर अवस्था में दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोट
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुनील कुमार, मुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed