फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कार के शीशे तोडने वालों पर कार्रवाई की मांग

कार के शीशे तोडने वालों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 31 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कार के शीशे तोडने वालों पर कार्रवाई की मांग
कार के शीशे तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

नारायणगढ़। हुडा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-4 की एक बैठक प्रधान सतीश सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बीते बुधवार की रात को सेक्टर और शहर के मोहल्ला पठाना वाला में असामाजिक तत्वों द्वारा कारों के शीशे तोड़ने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसी को लेकर सेक्टर वासियों का प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन प्रधान सतीश सेठी सहित जरनैल सिंह भूखड़ी के नेतृत्व में हुडा चौकी इंचार्ज रामबिलास से मिला। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को इसके लिए दो दिन का समय दिया है। प्रधान सतीश सेठी ने बताया कि शहर और सेक्टर में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रविवार एक अप्रैल को सभी सेक्टरवासियों की आम सभा बुलाई गई है। प्रतिनिधिमंडल में राकेश वालिया, रविंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, ईशम सिंह, मंजीत सिंह, नरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सैणी, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार, बलजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, विनोद, डॉ. बीके जीएस वालिया, मोहित वर्मा, ललित चानना, चंद्र प्रकाश, कृष्ण बंसल, सुंदर सिंह रावत, उर्मिल कमल, संजय शर्मा, अशोक कुमार डांग, अनिल चौधरी, चंद्र प्रकाश, नरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed