{"_id":"5cbf67a0bdec2213e2731244","slug":"141556047776-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से शराब बेचने से मना किया तो दबंगों ने शराब ठेकेदार व भतीजे को डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध रूप से शराब बेचने से मना किया तो दबंगों ने शराब ठेकेदार व भतीजे को डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। शराब के ठेकेदार ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों को मना किया तो आरोपियों ने ठेके पर आकर शराब ठेकेदार और उसके भतीजे को डडों से पीटा। इतना ही नहीं बाहर खड़े वाहन को भी तोड़ गए और जाते-जाते कहा कि अगर फिर से शराब बेचने के लिए मना किया तो वह उसे जान से मार देंगे। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मुलाना लौहार मोहल्ला निवासी श्याम सिंह उर्फ सौंधी राणा ने मुलाना थाना में शिकायत दी कि वह मुलाना क्षेत्र में शराब के ठेकों में हिस्सा डाले हुए हैं। वह मुलाना, दोसड़का व धीन आदि का कामकाज देखता है। उसने बताया कि गांव के ही अभिषेक उर्फ विक्की, विकास उर्फ विक्की, सचिन और करनाल निवासी उनका साथी नितिन उनके क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहे हैं। इनको कई बार अवैध रूप से शराब न बेचने की बात कही थी। इसी की रंजिश में आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर ठेके पर आए और आते ही उस पर गंडासियों से वार कर दिया। इस बीच उसके भतीजे मोहित उर्फ जोनी के सिर पर वार किया और उसकी टांगों पर डंडे मारे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद धमकी दी कि यदि शराब बेचने से मना किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद लोगों ने दोनों को एमएम मुलाना में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।