फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खेत से लौट रहे तीन युवकों पर फायर, एक युवक की बाजू से आरपार हुई गोली

खेत से लौट रहे तीन युवकों पर फायर, एक युवक की बाजू से आरपार हुई गोली

Mon, 06 May 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेत से लौट रहे तीन युवकों पर फायर, एक युवक की बाजू से आरपार हुई गोली
नारायणगढ़। क्षेत्र में एक बार फिर गोली चलने की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। लोटों चुंगी के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने एक युवक को दिनदिहाड़े गोली मार दी। गोली युवक की बाजू से आरपार हो गई। घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमले का निशाना घायल हुए युवक का दूसरा साथी था, जो बाल-बाल बच गया। पांच दिन में क्षेत्र में गोली चलने की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

चानना कॉलोनी वासी वैंकट अपने दो दोस्त साहिल और अरविंद कुमार के साथ रविवार की दोपहर खेतों से घर लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे नाहन रोड पर लोटों चुंगी के पास बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक ने खेत से लौट रहे तीन युवकों पर गोली चला दी। गोली सीधी अरविंद की बाजू को आरपार कर गई। इसके बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गए। घायल हो तुरंत नारायणगढ़ अस्पताल लाया गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई नारायणगढ़ पुलिस छानबीन में जुट गई। अस्पताल में मौजूद घायल के साथी वैंकट ने बताया कि हमला करने आए युवकों ने कपड़े से मुंह ढांप रखा था। मामले की छानबीन के लिए तीन टीमों का गठन किया गया, जिसमें सीआईए व अन्य टीमें शामिल हैं। हमलवारों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


गैंगवार से जुड़ा मामला
प्राथमिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह मामला मोनू राणा और भूपी राणा के बीच गैंगवार से जुड़ा है। वैंकट और साहिल मोनू राणा गुट से हैं, जिनपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। वैंकट तीन माह पहले जमानत पर छूटा था जबकि साहिल तीन दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अंदेशा है कि हमलावरों का निशाना वैंकट या साहिल में से कोई था, मगर गोली अरविंद को लग गई। अरविंद के खिलाफ पूर्व में कोई मामला दर्ज नहीं है, मगर वह साहिल का दोस्त है। अस्पताल में मौजूद वैंकट ने बताया कि हमलावर भूपी राणा ग्र्रुप के थे और उसकी साहिल से दुश्मनी होने के चलते यह हमला किया। वहीं नारायणगढ़ थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि इस संदर्भ में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन में दूसरी वारदात
बीते बुधवार को शहर की दुर्गा कालोनी में ट्रेवल एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस के साथ-साथ कईं दूसरी टीमें भी निगरानी में लगी हुई हैं। यही नहीं जगह-जगह चेकिंग के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम दे गए, जोकि पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed