फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कंप्यूटराइज मशीन न मिलने पर जमीन की नहीं हुई निशानदेही

कंप्यूटराइज मशीन न मिलने पर जमीन की नहीं हुई निशानदेही

Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटराइज मशीन न मिलने पर जमीन की नहीं हुई निशानदेही
कंप्यूटराइज मशीन न मिलने पर जमीन की नहीं हुई निशानदेही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। प्रशासन को निशानदेही करने के लिए कंप्यूटराइज मशीन न मिलने के चलते गांव फिरोजपुर काठ में निशानदेही का कार्य शनिवार को स्थगित करना पड़ा। गांव फिरोजपुर काठ के रोशनदीन ने न्यायालय नारायणगढ़ में केस दायर कर रखा था, जिसमें उसने कहा था कि गांव के ही एक समुदाय के लोगों ने एक धार्मिक स्थल बनाते समय उसकी नंबर और आबादी की जगह में बने मकान, खेत और पशुबाड़े की जगह पर अवैध कब्जा किया था। इस पर रोशनदीन के हक में फैसला सुना प्रशासन को आदेश दिया था कि 16 मार्च को उपरोक्त जगह की निशानदेही कर 18 मार्च को रोशनदीन को उसकी जगह पर कब्जा दिलवाया जाए। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को गांव फिरोजपुर काठ में संजीव कुमार कानूनगो पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन प्रशासन को निशानदेही के लिए कंप्यूटराइज मशीन नहीं मिली हैं, जिसके चलते निशानदेही का कार्य स्थगित कर इसे 19 मार्च को करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed