{"_id":"5b86f57342c792463724f7e2","slug":"121535571315-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली प्रोडक्ट बेचने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली प्रोडक्ट बेचने पर केस दर्ज
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी ब्रांड के नाम पर नकली कपड़े बेच रहा था दुकानदार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के शुक्ल कुंड रोड पर एक दुकान पर मशहूर ब्रांड के कपड़े बेचे जा रहे थे, जिस पर पुलिस ने शिकायत पर जांच कर केस दर्ज कर लिया है।
शुक्ल कुंड रोड पर एक दुकान पर नाइक, लेवाइस, अरमानी जैसे मशहूर ब्रांड के नाम पर कपड़े बेचे जा रहे थे। इस बात की जानकारी कंपनी प्रतिनिधियों को हुई तब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की और सच्चाई का पता लगा कर पुलिस को शिकायत दी। तीन नंबर चौकी पुलिस ने श्री गीता गोपाल कृपा गारमेंटस शुक्ल कुंड रोड पर छापेमारी की। वहां पर दुकान का मालिक तनुज मिला। उसके पास मशहूर ब्रांड के कपड़े मिले। पुलिस की पूछताछ में दुकान मालिक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर पाए जो यह साबित करते कि यह कपड़े असली ब्रांड के हैं। सिटी थाना पुलिस ने इस केस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।