फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एक रात के लिए 15 हजार में किया था सौदा, एक से लुधियाना में दुष्कर्म, महिला दलाल समेत पांच काबू

एक रात के लिए 15 हजार में किया था सौदा, एक से लुधियाना में दुष्कर्म, महिला दलाल समेत पांच काबू

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एक रात के लिए 15 हजार में किया था सौदा, एक से लुधियाना में दुष्कर्म, महिला दलाल समेत पांच काबू
एक रात के लिए 15 हजार में किया था सौदा, महिला दलाल समेत पांच काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। दो बच्चियों का किडनैप कर उनको बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक बच्ची का रात के लिए पंद्रह हजार रुपये में सौदा किया था, जिसे महिला दलाल ने चार युवकों को सौंपना था। उधर एक अन्य बच्ची जिसको किडनैप किया गया था, उसके साथ लुधियाना में दुष्कर्म हुआ है। यह सभी आरोपी बच्चियों को खरीदकर आगे बेचते थे। पुलिस ने इन दोनों बरामद बच्चियों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर बयान दिलवाए हैं। इनमें से एक बच्ची की उम्र जहां 12 साल है, वहीं दूसरी बच्ची की उम्र 14 साल है। काबू किए गए सभी आरोपियों को पुलिस वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र से दो बच्चियों के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था। यह दोनों बच्चियां रात करीब साढ़े दस बजे घर से लापता हुई थीं। पुलिस ने पीड़ित परिवार से मोबाइल नंबर लिए और उनको चैक करना शुरू कर दिया। इसी से पुलिस को लीड मिली और एक महिला के नंबर पर शक हुआ, जिस पर कई बार कॉल की गई। छानबीन में पता चला कि एक महिला इन बच्चियों को बेचने का काम करती है और कई लोग इसके संपर्क में हैं।
विज्ञापन

उधर, बताया जाता है कि अंबाला कैंट की रहने वाली महिला दोनों बच्चियों को लेकर लुधियाना पहुंची और वहां पर एक बच्ची को छोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची को अपने साथ ले आई। बुधवार को इस बच्ची को लेने के लिए यमुनानगर के चार युवक कार में आए और महेश नगर चौक पर इंतजार करने लगे। एक आरोपी बाइक पर बच्ची को लेने आया था जबकि एक कार में उसे बिठाकर आगे भेजा जाना था। बताया जाता है कि इस बच्ची का एक रात के लिए पंद्रह हजार रुपये में सौदा हुआ था। यह महिला बच्ची को लेकर आई तो उसी समय पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों में फैले जाल को तोड़ेगी पुलिस
पुलिस की मानें, तो इस गिरोह की जड़ें काफी गहरी हैं। अभी इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को दबोचा है। बताया जाता है कि इन के कई अन्य राज्यों में संपर्क हैं, जहां ये सभी बच्चियों को बेचने का धंधा करते हैं। इन पांचों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है, जबकि शुक्रवार को इन सभी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
मोबाइल खोलेंगे नेटवर्क के राज
पुलिस आरोपियों के मोबाइल से इस नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है। जिस तरह से पीड़ित परिवार के मोबाइल नंबर से पुलिस को लीड मिल और इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, उसी तरह आरोपियों के मोबाइल नंबर पुलिस को इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम पता चल सकते हैं। अभी हरियाणा व पंजाब में इन के नेटवर्क की बात सामने आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नेटवर्क अन्य राज्यों में भी हो सकता है। इसी पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

पुलिस ने इस मामले के आरोपियों कैंट गोविंद नगर निवासी माही भाटिया, यमुनानगर के पवन, कृष्णा, विक्रम व तेजपाल को गिरफ्तार किया है। बच्चियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि सीडब्ल्यूसी में इनके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इन आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। इन में कोई भाजपा नेता है या नहीं है यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है।
- अजैब सिंह, एसएचओ, महेश नगर थाना
मानव तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में आया है कि एक किशोरी का 15 हजार में सौैदा हुआ था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed