{"_id":"5c55ed03bdec224bc62b4dd4","slug":"11549135107-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश साहिल को शुक्रवार रात नारायणगढ़ से दबोचा लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी पर जिला अंबाला में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
एसटीएफ यूनिट करनाल के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साहिल निवासी गांव बनौदी सेक्टर-4 नारायणगढ़ में मौजूद है। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ वहां पर रेड की और उसे धर दबोचा। आरोपी को अंबाला अदालत एक मामले में 18 जुलाई 2018 को पीओ घोषित कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ 24 मार्च 2017 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सतविंद्र सिंह निवासी कोड़वा खुर्द ने कहा था कि वह व उसका रिश्तेदार गुरजीत सिंह निवासी रायवाली बाजार में अपनी कार के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान आरोपी आया और उससे झगड़ा करने लगा और गाड़ी छीनकर भाग गया। शनिवार को आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। वहीं, कई थानों की पुलिस भी शनिवार को आरोपी का प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए मौजूद थी। इसके अलावा भी कई मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई बार छापेमारी भी कर चुकी थी। वहीं, डीएसपी बलजीत सिंह का कहना था कि आपराधिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा।