{"_id":"5c1e937abdec2256a2237767","slug":"11545507706-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईट डोमिनेशन, हेरोईन पकड़ी, कई सट्टेबाज भी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाईट डोमिनेशन, हेरोईन पकड़ी, कई सट्टेबाज भी धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट डोमिनेशन : 47 नाकों पर 2130 वाहन किए चेक
189 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे, जुआ अधिनियम में 24 और सट्टा खेलते 22 गिरफ्तार
फोटो नंबर : 12
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला पुलिस ने शुक्रवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान सभी अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी स्टाफ मौजूद मुस्तैद रहा।
शुक्रवार रात्रि दस से शनिवार सुबह चार बजे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी आस्था मोदी ने सभी नाकों व अन्य ड्यूटियों पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को चेक किया व अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी चेक किया गया। एसपी ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के समय जिले में 47 नाके लगाए गए, 2130 वाहनों को चेक किया, 12 वाहनों को जब्त किया, 189 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे व 101 सार्वजनिक स्थलों को चेक किया गया। जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में 24 अभियोग अंकित करके विभिन्न स्थानों से 24 अभियुक्तों को बंदी बनाकर उनसे 33925 रुपये किए गए। नाइट डोमिनेशन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने वालों के खिलाफ 22 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद व मामले दर्ज किए गए। मादक एवं द्रव्य पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 104 बोतलें अवैध शराब पकड़ी। 57 दोपहिया वाहन व 47 गाड़ियां भी ड्यूटी पर रहीं।
221 वाहन चालकों के किए चालान
यातायात नियमों की उल्लघंना करने वाले 221 वाहन चालकों के चालान किए गए जिनमें से 73 वाहनों के ई-चालान, एक वाहन को इंपाउंड किया व 147 चालान अन्य वाहन चालकों के चालान किए।
25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
सीआईए टू ने सिटी शहर के क्षेत्र वाल्मीकि बस्ती चौक के नजदीक नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग करते समय आरोपी रोहित उर्फ घटबंद निवासी नाहन हाउस को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।