{"_id":"5bf30e45bdec22698a4719a7","slug":"11542655557-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से लूट के मामले में सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से लूट के मामले में सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी से लूट के मामले में सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक
पुलिस को नहीं लगा आरोपीपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर सेक्टर-7 में गत रात्रि कपड़ा व्यापारी से आठ लाख रुपये की लूट के मामले में सेक्टर-7 पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने सोमवार को सेक्टर-7 और कारोबारी की दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को कपड़ा मार्केट की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि एक बाइक पर तीन युवक सवार हैं। बाइक चलाने वाले युवक ने पर्ने से अपने चेहरे और सिर को ढक रखा है और पीछे बैठे दो युवकों ने अपनी टी-शर्ट की कैप से सिर को और चेहरे को रुमाल से ढक रखा है। यही तीनों युवक सेक्टर-7 के सीसीटीवी में भी नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात साफ हो गई कि लूट की वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। अभी पुलिस सीसीटीवी के जरिये ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
गत रात हुई थी वारदात
शहर कपड़ा मार्केट में मिलाप टेक्सटाइल के नाम से शोरूम चलाने वाले व्यापारी अशोक कुमार ने सेक्टर-7 पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रोज की तरह रविवार शाम करीब 7.30 बजे शोरूम बंद कर स्कूटी पर अपने निवास विजय नगर की तरफ जा रहे थे, जैसे ही सेक्टर-7 के चौराहे पर पहुंचे तो चार से पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से एक्टिवा लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया किस्कूटी की डिग्गी में करीब 8 लाख थे।
कोट्स
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-शेर सिंह, सेक्टर-7 पुलिस चौकी इंचार्ज।