{"_id":"5a3d61604f1c1b96698ba951","slug":"11513972064-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले का आरोपी सरपंच पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोटाले का आरोपी सरपंच पुलिस रिमांड पर
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोटाले का आरोपी सरपंच रिमांड पर
नारायणगढ़। करीब 32 लाख के घोटाले में तीन दिन से पुलिस रिमांड पर चल रही गांव बुढ़ाखेड़ा की पूर्व सरपंच को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे और एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय से रिकॉर्ड मांगा है।
उल्लेखनीय है कि बुढाखेड़ा की पूर्व सरपंच पिछले तीन दिन से पुलिस रिमांड पर हैं। सीआईए को दी गई दलीलों के आधार पर पुलिस ने पंचायती विभाग से उस समय का रिकॉर्ड मांगा है। तीन दिन बाद भी विभाग पुलिस को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवा सका है। पुलिस की मानें तो रिकार्ड मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि असल में घोटाला कितने का है। रजनी देवी पर आरोप हैं कि उसने 2010 से 2015 तक अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में घपलेबाजी की है। सीआईए इंचार्ज कुलभूषण का कहना है कि रिकार्ड मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।