फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हाउसिंग बोर्ड में तीन तोले सोने की चैन छीनकर भागा स्नेचर

हाउसिंग बोर्ड में तीन तोले सोने की चैन छीनकर भागा स्नेचर

Thu, 04 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड में तीन तोले सोने की चैन छीनकर भागा स्नेचर
हाउसिंग बोर्ड में महिला से तीन तोले सोने की चेन छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चेन स्नेचरों का आतंक ट्विन सिटी में लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाउसिंग बोर्ड स्थित घर से बाहर कचरा फेंकने निकली बुजुर्ग महिला के गले से बदमाश ने तीन तोले सोने की चेन झपट ली। महिला ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले की जानकारी हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हाउसिंग बोर्ड निवासी करीब 60 वर्षीय महिला मीना गुप्ता देर रात कूड़ा फेंकने के लिए गली में निकली थी। इस दौरान एक छोटे कद का युवक गली में पैदल घूम रहा था। जैसे ही मीना गुप्ता ने कचरा फेंका तो मौका पाकर युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। मीना ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, मगर स्नेचर चेन झपटने में कामयाब रहा। तभी मीना छीना-झपटी में गली में गिर गई, जिस वजह से उन्हें मामूली चोट भी लगी। शोर सुनकर मीना गुप्ता का बेटा सचिन गुप्ता तुरंत घर से बाहर निकला। सचिन ने एक युवक को गली में भागते हुए देखा और उसका पीछा करने का प्रयास भी किया। मगर वह उसे पकड़ नहीं पाया। सचिन ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर चोर गलियों से ओझल हो गया। मामले की जानकारी रात को हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि गत दिनों में ट्विन सिटी में स्नेचिंग की वारदातें बढ़ रही है, मगर गिरोह को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed