फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरपंच के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत

सरपंच के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत

Wed, 27 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सरपंच के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत
सरपंच के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला के गांव जौली के सरपंच अशोक कुमार पर पंचायती राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में शिकायत दी है। गांव जौली निवासी ऋषिपाल ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी मिली है कि मौजूदा सरपंच द्वारा घपला किया गया है व कई अनियमितताएं बरती गई हैं।

ऋषिपाल ने शिकायत में कहा है कि 2016 में सरपंच ने 60 डस्टबिन 23 हजार रुपये में खरीदे थे, जिसमें से केवल 20-25 डस्टबिन ही लगे थे। उन्होंने बताया कि एक डस्टबिन की कीमत 3835 रुपये दिखाई गई थी, जोकि बहुत अधिक थी। उन्होंने कहा कि सरपंच ने पंचायती पैसे को अपनी निजी कार्यों में लगाकर राशि का दुरुपयोग किया है। ऋषिपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि अशोक कुमार ने गांव में बनी सड़कों में घटिया किस्म की टाइलें लगवाई हैं। उन्होंने इन टाइलों की लेबोरेटरी से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि सरपंच ने मजदूरों की हाजिरी के संबंध में मस्टरोल की जो प्रतियां दी है, वह जाली प्रतीत हो रही हैं। मजदूरों की हाजिरी में भी गड़बड़ी की गई है, जिसकी जांच की जाए। सरपंच द्वारा करवाए गए सभी विकास कार्यों की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed