{"_id":"681cab94d14cd5bbb40d5ca3","slug":"10th-class-girl-student-kill-him-self-in-ambala-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में किशोरी ने मौत को लगाया गले: 10वीं का छात्रा थी वंदना, सो रही थी मां... बेटी ने कमरे में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में किशोरी ने मौत को लगाया गले: 10वीं का छात्रा थी वंदना, सो रही थी मां... बेटी ने कमरे में लगाया फंदा
Thu, 08 May 2025 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 May 2025 06:33 PM IST
सार
अंबाला में 10वीं की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वीरवार दोपहर छात्रा अपने कमरे में थी और उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
किशोरी वंदना की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में 17 साल कि किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी और 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर टेंशन में थी। परीक्षा परिणाम आने से पहले ही छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका की पहचान अंबाला कैंट के दीप नगर निवासी 17 वर्षीय वंदना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर के समय उसकी मां एक कमरे में सो रही थी और वंदना दूसरे कमरे में थी। मां ने दोपहर करीब 2 बजे उठकर बेटी का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो वंदना ने दुपट्टे से फंदा लगा रखा था। पुलिस ने शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जैन गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी वंदना
मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि वंदना जैन गर्ल्स स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। परीक्षा परिणाम आने से पहले बेटी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिणाम के इंतजार में वह घर पर ही रहती थी। जबकि दो बेटियां व एक बेटा स्कूल में थे। वह खुद एकता विहार चौक पर सब्जी की दुकान चलता है। दोपहर को वह दुकान पर ही था। पत्नी दोपहर में सोने के लिए आने कमरे में चली गई थी। इस बीच बेटी ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
करधान चौकी अंबाला के एएसआई मोहन लाल का कहना है कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों की तरफ से बताया जा रहा है कि 10वीं का परीक्षा परिणाम आना है। उससे पहले बेटी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।