फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर प्रापर्टी डीलर से लूट

गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर प्रापर्टी डीलर से लूट

Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर प्रापर्टी डीलर से लूट
गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर प्रापर्टी डीलर से लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जीटी रोड पर वीरवार देर शाम नशा मुक्ति केंद्र के निकट प्रापर्टी डीलर को उसी के आफिस में बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर हजारों रुपये की लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। जाते समय बदमाश प्रापर्टी डीलर को बंधक बनाकर बाहर से शटर गिरा गए और प्रापर्टी डीलर की ही कार ले उड़े। खुद को मुश्किल से खुलवाकर प्रापर्टी डीलर ने मामले की जानकारी पड़ाव पुलिस को दी, जिसके कुछ क्षणों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व अन्य टीमों ने भी मौके पर छानबीन की। वहीं अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
नशा मुक्ति केंद्र के निकट सरस्वती विहार में शिवम प्रापर्टी का कार्यालय है, जोकि जीटी रोड पर स्थित है। यह क्षेत्र लगभग सुनसान है। शिवम प्रापर्टी के मालिक करीब 40 वर्षीय नैब सिंह शाम अपने कार्यालय में अकेले बैठे थे। इसी बीच एकाएक उनके आफिस में दो लोग अंदर घुस आए। पुलिस को दिए बयानों में नैब सिंह ने बताया कि एक बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था जबकि एक का चेहरा दिख रहा था। एक बदमाश के हाथ में रिवाल्वर थी, जोकि उस पर तान दी जबकि दूसरे बदमाश के हाथ में चाकू था। नैब सिंह ने बताया कि तभी बदमाशों ने उनसे कैश निकालने को कहा। उनके पास करीब चार-पांच हजार रुपये कैश था, जो उन्होंने बदमाशों को दे दिया। इसके उपरांत बदमाशों ने और कैश की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास यही कैश है। इसके बाद बदमाशों ने आफिस की तलाशी भी ली। नैब सिंह ने बताया कि इसके उपरांत बदमाशों ने उसे रस्सी से बांध दिया। जाते समय बदमाश उनको धमकी भी देकर गए और बदमाशों ने बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया। इस दौरान बदमाश उसकी विटारा ब्रिजा गाड़ी लेकर वह फरार हो गए।
विज्ञापन

---
सात-आठ मिनट बाद मुक्त हुआ प्रापर्टी डीलर
प्रापर्टी डीलर नैब सिंह ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने रस्सी खोलने का प्रयास किया। करीब सात-आठ मिनट बाद वह रस्सी खोलने में कामयाब हो सका। इसके बाद उसने अंदर से शटर खोलने का प्रयास किया, मगर शटर नहीं खुल सका। फिर उसने आफिस के पिछली तरफ स्थित दरवाजे की अंदर से कुंडी खोली और बाहर निकला। उसने तुरंत शोर मचाया व पड़ाव पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
मौके पर पहुंची पड़ाव पुलिस आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। प्रापर्टी डीलर की दुकान पर सीसीटीवी नहीं लगा था, जिस कारण वहां पुलिस को बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। पास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सीसीटीवी लगे मिले जहां से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद पुलिस को है। बता दें कि जिस क्षेत्र में यह वारदात हुई वह लगभग एक सुनसान क्षेत्र है।

---
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को बांध चार-पांच हजार रुपये कैश छीना व उसकी गाड़ी भी ले गए। पुलिस छानबीन कर रही है जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी।
मनीष कुमार, एसएचओ, पड़ाव थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed